दोनों मुल्कों के बीच बीते कुछ वक्त में टेंशन का पारा ऊपर चढ़ चुका है. पुलवामाहमले के बाद इंडिया की जवाबी कार्रवाई में मामला और आगे बढ़ा और युद्ध की स्थितिपैदा हो गई. इंडिया में 11 अप्रैल से चुनाव होने हैं और इस बीच पाकिस्तान केप्रधानमंत्री इमरान खान ने एक चौंकाने वाली बात कही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स केमुताबिक इमरान खान ने इंडिया में इलेक्शन से ठीक पहले कुछ विदेशी पत्रकारों से बातकरते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा अगर इंडिया में पीएम मोदी जीतते हैं.इससे दोनों देशों के बीच शांति पर बातचीत करने में आसानी होगी. इमरान ने कहा, "पीएममोदी का जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर कांग्रेस जीतती है तो नई सरकार से बातचीतकरना मुश्किल होगा क्योंकि उस वक्त विपक्ष में बीजेपी होगी जो कांग्रेस कोपाकिस्तान से बातचीत न करने का दबाव बनाएगी. वहीं अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मुझेउम्मीद है कि कश्मीर के मुद्दे पर कुछ मसलों पर दोनों देशों के बीच सेटलमेंट होसकती है." रॉयटर्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने ये भी कहा कि इंडियापाकिस्तान के रिश्तों के लिए पीएम मोदी की पार्टी का जीतना जरूरी है मगर इंडिया मेंमुसलमानों पर हमले हो रहे हैं और ये बहुत परेशान करने वाली बात है. इस रिपोर्ट मेंइमरान को यह कहते हुए भी कोट किया गया है कि पाकिस्तान स्थित आंतकी ठिकानों परकार्रवाई की जा रही है और पाकिस्तान आर्मी को उन तमाम मिलिटेंट्स के खिलाफ एक्शनलेने के लिए कहा गया है जो कश्मीर में आंतकी गतिविधियों में शामिल हैं. अब यहांकांग्रेस की बात हो रही थी तो कांग्रेस की तरफ से रिएक्शन भी लाज़मी थी. कांग्रेसस्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान और मोदी आधिकारी तौरपर एक हो गए हैं. मोदी को वोट देने का मतलब पाकिस्तान को वोट देना है. मोदी जी ,पहले नवाज शरीफ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार. ढोल की पोल खुल गई है."--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-