The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan captain Sarfaraz Ahmed and South Africa Captain Faf du Plessis got out on zero in both the innings of first Test at Centurion

पाकिस्तान और अफ्रीका के कप्तानों ने वो रिकॉर्ड बना दिया जिससे हर कोई दूर रहना चाहेगा

क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

Advertisement
pic
29 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2018, 08:39 AM IST)
Img The Lallantop
सरफ़राज़ और फाफ का नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज़ चल रही है. इसका पहला मैच सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला गया. इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जिसे कोई भी बल्लेबाज़ अपने नाम के आगे नहीं लिखवाना चाहेगा. पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में जीरो के स्कोर पर आउट हो गए. चार परियों में चार बार आउट होने से पहले दोनों कप्तानों ने कुल 13 गेंदों का सामना किया. सरफ़राज़ अहमद को पहली पारी में दुआन्न ओलिवियर और दूसरी पारी में कंगिसो रबाडा ने चलता किया. वहीं फाफ को दोनों ही पारियों में शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि दोनों टीमों के कप्तान दोनों पारियों में जीरो रन पर आउट हो गए.
मैच का स्कोरकार्ड.
मैच का स्कोरकार्ड.

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज़ का ये पहला मैच था. जो दक्षिण अफ्रीका ने ढाई दिन में जीत लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 181 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 223 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 42 रन की लीड ली. अपनी दूसरी पारी में भी पाकिस्तानी टीम कुछ खास नहीं कर पाई और केवल 190 रन बनाकर सिमट गई. हालांकि दूसरी पारी में दूसरे दिन चाय के समय तक पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन था. लेकिन चाय से वापस आते ही पाकिस्तान की टीम 'तू चल मैं आया' करते-करते 190 रन पर आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका का 149 रन का टारगेट मिला जो उन्होंने केवल 4 विकेट गंवाकर हासिल कर दिया. ये एक सामान्य टेस्ट मैच था लेकिन दोनों कप्तानों के दोनों परियों में जीरो पर आउट हो जाने के कारण इतिहास इसे याद रखेगा.
ये कारनामा करने के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों कप्तानों की खूब मौज ली गई.  

Advertisement

Advertisement

()