वनडे सीरीज में अपार असफलता के बाद पाकिस्तान टीम को उम्मीद थी कि टी-20 में शायदउसका नसीब बदल जाए. उम्मीद की भी जा सकती थी. काहे से टी20 की रैंकिंग मेंपाकिस्तान दूसरे नंबर पर आती है. मगर बदकिस्मती की बात ये थी कि उसका पाला टी-20 कीनंबर 1 टीम से पड़ गया. न्यूजीलैंड से. उसी न्यूजीलैंड से जिसने उसे वनडे सीरीज में5-0 से हराया है. सो हार का सिलसिला एक बार फिर चल पड़ा है. न्यूजीलैंड ने पहलाटी-20 7 विकेट से जीत लिया है.न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुनरो ने बनाए.अब मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया. ये फैसला उसेफला भी. क्योंकि बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का ऊपरी क्रम एक बार फिर ताशके पत्तों की तरह बिखर गया. फैल गया. 38 रन तक आते-आते उसके 6 विकेट गिर गए. खालीदो खिलाड़ी ही दो अंकों का आंकड़ा पार कर सके. बाबर आजम ने 41 तो हसन अली ने 23 रनबनाकर टीम को 100 रनों का आंकड़ा पार करवाया. पाकिस्तान ने सभी विकेट खोकर कुल 105रन बनाए. पाक के टॉप के बल्लेबाजों में ओपनर फखर जमन ने 3 तो उमर अमीन बिना खाताखोले ही लौट गए. उसके बाद मोहम्मद नवाज ने 7, हैरिस सोहेल ने 9 और कप्तान सरफराजअहमद ने महज 9 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और सेठ रैंस ने 3-3 विकेटलिए.पाकिस्तान का स्कोरकार्ड.106 के टार्गेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी पाकिस्तान की तरहरही. उसके ओपनर गुप्टिल 2 रन बनाकर ही निकल लिए. फर्स्ट डाउन आए फिलिप्स भी 3 रन हीबना सके. हालांकि मुनरो और ब्रूस ने इसके बाद पारी संभाली. फिर ब्रूस भी 26 रनबनाकर 57 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद मुनरो ने 49 रन और टेलर ने 22 रन कीपारी खेलकर न्यूजीलैंड की नैया पार लगाई. 15.5 ओवर में ही 106 रन बना डाले. सातविकेट से मैच जीत लिया.न्यूजीलैंड का स्कोरकार्ड.इस तरह पहला टी-20 तो पाकिस्तान गंवा चुका है. अभी दो और टी-20 बचे हैं. तोपाकिस्तान एक बार फिर उम्मीद लगा सकता है. सीरीज अब भी जीती जा सकती है. बस इसकेलिए उसके बैटिंग अटैक को कुछ करना होगा. बॉलिंग तो ठीक ही चल रही है. बैट्समैन हीहर बार धोखा दे रहे हैं. आगे वो चले तो ही पाक का कुछ हो पाएगा. वरना तो लगातारजलील हो ही रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकारसाउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम हैभारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया हैप्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यारबिना 6 छक्के मारे एक ओवर में डुमिनी ने बना डाले 37 रननाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईदेखें लल्लनटॉप वीडियो -