पाकिस्तान न्यूजीलैंड में है. 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रहा था. पहले चार मैच बुरीतरह हार चुका था. सीरीज गंवा चुका था. कोशिश थी कि 5वां मैच जीतकर कुछ इज्जत बचा लीजाए, लेकिन फिर हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने 5-0 से वाइटवॉश कर दिया. मगरफिर भी पाकिस्तान ने इज्जत बचा ली. सोच रहे होंगे वो कैसे. वो अइसे कि उसके पुछल्लेबल्लेबाजों या कहें गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. बल्ले के साथ. न्यूजीलैंड की सांसेंअटका दीं. 272 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 256 रन बनाए. इसमें आधे सेज्यादा उसके नीचे के 5 प्लेयर्स ने बनाए. और एक वक्त तो लगा था कि पाकिस्तान ये मैचजीत ही गया.अब इस दिलचस्प कहानी की शुरुआत, शुरू से करते हैं. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहलेबल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए. इसमें रॉस टेलर ने 73 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहींओपनर मार्टिन गप्टिल ने 126 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. बाकी और बल्लेबाज कुछखास नहीं कर सके. निचला क्रम तो एकदम से ढेर हो गया. मगर इसके उलट पाकिस्तान केनिचले क्रम ने ही तगड़ा खेल दिखाया.न्यूजीलैंड का स्कोरकार्ड.अब सुनो असली चीज. पाकिस्तान के सामने टार्गेट था 272 रन का. और पाक टीम की शुरुआतएकदम वैसी ही रही, जैसे की उम्मीद की जाती है. महज 31 रन के स्कोर पर उसके 3 विकेटगिर गए. 17 ओवर में 57 रन के स्कोर तक पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.लग रहा था कि 100 रन भी ये लोग बना लें तो बड़ी बात होगी. मगर फिर इनके अंदर काशैतान जाग गया. हैरिस सोहेल और शादाब खान बल्ला लेकर जम गए मैदान में. छठे विकेट केलिए 105 रनों की साझेदारी कर डाली. पाक को अपनी जीत नजर आने लगी.पाक के निचले क्रम ने दमदार बल्लेबाजी की.मगर फिर मैच पलटा. हैरिस सोहेल 87 गेंदों पर 63 रन बनाकर 162 के स्कोर पर आउट होगए. थोड़ी देर बाद 171 के स्कोर पर शादाब खान भी 54 रन बनाकर आउट हो गए. एक बार फिरलगा कि पाक हार गया. मगर पाक के पुछल्ले बल्लेबाज हार मानने को तैयार ही नहीं थे.8वें विकेट के लिए 31 और 9वें विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की. 10वें विकेट केलिए भी 21 रनों की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड को आखिरी के पांच विकेट लेने के लिएपूरा एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ गया. उसके नीचे के बल्लेबाजों में फहीम अशरफ ने23, आमीर यमीन ने नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज ने 23 रनों की पारी खेली. वहीं, उसकेटॉप के बल्लेबाज ओपनर फखर जमन और उमर अमीन ने 12 और 2 रन बनाए. बाबर आजम ने 10,मोहम्मद हफीज ने 6, कप्तान सरफराज ने 3 रन बनाए. सिर्फ एक बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने63 रन बनाए.अंत में न्यूजीलैंड भले ये मैच 15 रन से जीत गया. मगर वो कहा जाता है ना- दिल जीतनेवाला फैक्टर. वो पाक के हाथ आया. माने पाकिस्तान मैच हारा मगर दिल जीत गया. खैरइतने से पाक समर्थकों को संतोष तो नहीं ही मिलने वाला है. सो जो प्रकोप होगा, वो तोटीम पाकिस्तान जाकर झेलेगी ही.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईगुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा हैसाउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया थाएबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!लल्लनटॉप वीडियो देखें-