The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan hockey captain said he team players Had to wash dishes before match

'बरतन धोने पड़े...', पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान अपना दर्द सुना किस पर भड़के?

पाकिस्तानी हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े. पैसों की कमी के चलते पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने होटल को बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट नहीं की.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 05:36 PM IST)
pakistan, pro hockey league, cricket news
पाकिस्तान हॉकी टीम प्रो लीग के सभी मैच हारी है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हॉकी के इतिहास में पाकिस्तान को सबसे सफल टीमों में गिना जाता है. अगर आप मेडल टैली देखेंगे तो समझ जाएंगे, लेकिन जो पाकिस्तानी टीम पिछली सदी में अपने डोमिनेंस के लिए जानी जाती थी. उस टीम की हालत अब यह कि खिलाड़ियों को मैच से पहले बरतन धोने पड़ रहे हैं. खिलाड़ी रहने की जगह जैसे बेसिक सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं. पिछले काफी समय से ऐसा चल रहा है, लेकिन आखिरकार खिलाड़ियों का सब्र का बांध टूट गया. ऑस्ट्रेलिया में प्रो लीग (FIH Pro League) खेलकर लौटे कप्तान शकील अम्माद बट ने एयरपोर्ट पर ही अपने फेडरेशन को जमकर सुनाया.

कप्तान अम्माद का भड़का गुस्सा

पाकिस्तानी हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. यहां उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रदर्शन के बाद जब टीम लौटी तो कप्तान अमाद ने सारा दोष पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर डाल दिया. उन्होंने कहा,

हम फेडरेशन के मौजूदा मैनेजमेंट के साथ काम नहीं कर सकते. जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है और बर्तन धोने पड़ते हैं, तो आप हमसे क्या परिणाम की उम्मीद करते हैं?

सड़क पर बिताई कई घंटे

पाकिस्तान की टीम जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तभी से वह इस मिसमैनेजमेंट का शिकार थी. खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कैनबरा में एक 4 स्टार होटल में कमरे बुक किए गए थे. उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने कैनबरा में उनके रहने के लिए सारे भुगतान कर दिए हैं. टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े. पैसों की कमी के चलते पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने होटल की बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट नहीं की. इसी कारण, उनकी बुकिंग रद्द हो गई. इसके बाद, टीम के लिए Airbnb बुक कराया गया. इसकी भी हालत अच्छी नहीं थी. कप्तान ने बताया,

सबसे दुखद बात यह थी कि Airbnb पर बुक किया गया आवास भी केवल 10 दिनों के लिए था, जबकि हमें 13 दिनों तक रुकना था. 10 दिनों के बाद हमें एक सस्ते आवास में जाना पड़ा.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी गई धमकी

इससे पहले, अर्जेंटीना में प्रो लीग के पहले चरण में खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते नहीं मिले थे, जिससे विदेश में उन्हें पैसों की किल्लत हो गई. कैनबरा में टीम मैनेजर के बिना गई क्योंकि नियमित मैनेजर और पूर्व ओलंपियन अंजुम सईद को पीएचएफ ने निकाल दिया है. उन्हें वापस लौटते समय फ्लाइट में सिगरेट पीते पाया गया और हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों से उनकी झड़प भी हुई. सूत्र ने बताया कि कैनबरा में कुछ स्थानीय पाकिस्तानी लोगों से संपर्क किया गया, जिन्होंने आकर उनकी मदद की. 

बट ने खुलासा किया कि पीएचएफ ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे मीडिया से बात करेंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा,  

ऑस्ट्रेलिया में हमने जो कुछ झेला है उसी के चलते मैं अपनी बात कह रहा हूं. अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें विदेशी कोच की जरूरत है. हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं. लेकिन हमें एक विदेशी कोच और अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है.

पीएसबी के डायरेक्टर नूर उस सबाह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. नूर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. शरीफ पीएचएफ के पैटरन इन चीफ हैं. पाकिस्तान प्रो लीग के सभी 8 मैच हार चुका है.

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()