The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan fine Naseem Shah biggest fine 68 lakh rupees for controversial post psl

नसीम शाह को 68 लाख रुपये का पड़ा एक पोस्ट, मरियम नवाज को लेकर ऐसा क्या कहा था?

PCB ने नसीम शाह पर 72,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 68 लाख रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से ये फाइन नसीम की 8 महीने की सैलरी के बराबर है.

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 12:18 AM IST)
naseem shah, psl 2026, sports news
30 मार्च को तीन मेंबर वाली डिसिप्लिनरी कमेटी ने नसीम शाह को सुनवाई के लिए बुलाया था. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पिछले कुछ दिनों से अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में थे. इसी पोस्ट के वजह से वह अब लंबा नप गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनको ऐसी सजा दी है जो आज तक किसी क्रिकेट बोर्ड ने अपने किसी भी प्लेयर को नहीं दी! एक पोस्ट के बदले नसीम शाह को 8 महीने की सैलरी फाइन के रूप में देनी होगी. 

नसीम शाह पर लगा फाइन

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने नसीम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया. उन्होंने सोशल मीडिय पर किए गए पोस्ट को लेकर बोर्ड की कमेटी के सामने माफी भी मांगी. इसके बावजूद उन पर फाइन लगाया गया.

PCB ने नसीम शाह पर 72,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 68 लाख रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से ये फाइन नसीम की 8 महीने की सैलरी के बराबर है. आज तक किसी भी प्लेयर पर इतना भारी जुर्माना नहीं लगाया गया है.

क्या है मामला?  

पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच के दौरान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज गद्दाफी स्टेडियम पहुंची थीं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी तस्वीरें शेयर की थीं. नसीम ने अपने X अकाउंट से इस पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा था,

लोग इन्हें ऐसे क्यों ट्रीट कर रहे हैं जैसे लॉर्ड्स में महारानी को किया जाता है?

कुछ समय बाद यह पोस्ट डिलीट हो गया था. इसके बाद यह कहा गया कि नसीम के सोशल मीडिया मैनेजर अकाउंट हैंडल कर रहे थे. ये भी खबरें आईं कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. पर तब तक मामला काफी बढ़ गया. PCB ने नसीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

बैठक में दोषी पाए गए नसीम

30 मार्च को तीन मेंबर वाली डिसिप्लिनरी कमेटी ने नसीम शाह को सुनवाई के लिए बुलाया. जहां नसीम ने बिना शर्त माफी मांगी और बोर्ड को ये भी बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया मैनेजर को निकाल दिया. PCB ने भी उनके मैनेजर को ब्लैकलिस्ट कर दिया. बोर्ड ने अपने बयान में कहा, 

नसीम के जवाब की कमेटी ने समीक्षा की और जांच के बाद यह तय किया गया कि नसीम ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कई शर्तों का उल्लंघन किया है. उन पर 72,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें- हिंदी कॉमेंटेटर प्लेयर्स का मजाक बनाते हैं, शिवरामकृष्णन का एक और बड़ा दावा 

साल 2025 में PCB ने ऑलराउंडर आमिर जमाल पर कार्रवाई की थी. पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान के समर्थन नें वो अपनी कैप पर 804 लिखकर प्रैक्टिस सेशन में गए थे. 804 इमरान खान का कैदी नंबर पर है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनपर लगभग 3 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था.

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

Advertisement

Advertisement

()