15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप पर PCB का दोहरा रवैया दिख ही गया
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आना चाहता था. ICC वेन्यू शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं थी. इसी वजह से बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड खेलने का मौका मिला.
.webp?width=210)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने तय कर लिया है कि वह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का मुकाबला नहीं खेलेगा. इस बात का कोई आधिकारिक कारण तो नहीं दिया है, लेकिन यही माना जा रहा है कि वह बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए ऐसा कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान बोर्ड का यह दावा भी खोखला नजर आता है.
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आना चाहता था. ICC वेन्यू शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं थी. इसी वजह से बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड खेलने का मौका मिला. पाकिस्तान इस दौरान बांग्लादेश का समर्थन करता रहा. हालांकि उसका भारत के खिलाफ अग्रेशन केवल मेन्स टी20 वर्ल्ड कप तक सीमित लगता है. क्योंकि उनकी बाकी टीमें तो भारत के खिलाफ मैच खेलने की तैयारी में लगी हुई हैं.
15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैचदरअसल पाकिस्तान भारत के खिलाफ जिस मुकाबले को बायकॉट करना चाह रहा है, वह 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. हालांकि इसी दिन दोनों देशों की महिला ए टीमों का भी सामना होना है. ICC के जारी शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को इमर्जिंग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की ए महिला टीमें आमने-सामने होंगी.
टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड का यह मैच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की ए टीम को भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने की जानकारी नहीं दी गई है.
अंडर19 वर्ल्ड कप में भी खेले मैचइतना ही नहीं, पाकिस्तान का यह फर्जी स्टैंड अंडर19 वर्ल्ड कप में भी नजर आया. एक फरवरी को पाकिस्तानी सरकार की तरफ से सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. जबकि इसी दिन अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें मैच खेल रही थीं. यानी पाकिस्तान को सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप में ही भारत के खिलाफ खेलने से आपत्ति है. बाकी किसी टूर्नामेंट में उसकी यह परेशानी नजर नहीं आ रही.
यह भी पढ़ें- भारत से मैच नहीं खेलने पर जुर्माना लगा तो पाकिस्तान इस केस को 'हथियार' बनाएगा!
पाकिस्तान से नाराज ICCICC, पीसीबी और BCCI के बीच 2027 तक भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल (न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलना)’ पर सहमति बन चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान बोर्ड के लिए इस तरह के सिलेक्टिव बायकॉट से ICC काफी नाराज है. खासतौर पर तब जब वह यह देख सकता है कि पाकिस्तान की बाकी टीमें अन्य टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ मैच खेल रही हैं.
वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की शर्त पर सुनील गावस्कर ने ICC को क्या सलाह दी?

.webp?width=60)

