The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan Cricketer Fined After Behaving Inappropriately With Female Hotel Staff

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर महिला के साथ गलत व्यवहार के कारण लगा फाइन!

यह मामला टीम के सुपर-8 के आखिरी मैच से पहले का है. यह मैच श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेला जाना था. पाकिस्तानी टीम गोल्डन क्राउन होटेल में रुकी हुई थी. मैच से पहले हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला स्टाफ खिलाड़ी के कमरे में थी

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 06:49 PM IST)
pakistan, pcb, t20 world cup
पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा गंभीर आरोप. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप खेलने गए पाकिस्तानी खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगे हैं. टेलिकॉम एश‍ियानेट की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने श्रीलंका में होटल की एक महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया. महिला इतना ज्यादा परेशान हो गई कि उनके रूम में ही चिल्लाना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद खिलाड़ी पर भी एक्शन लिया गया है. हालांकि, पाकिस्तान बोर्ड ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है.  

महिला खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार

कहा जा रहा है कि यह मामला टीम के सुपर-8 के आखिरी मैच से पहले का है. यह मैच श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेला जाना था. पाकिस्तानी टीम गोल्डन क्राउन होटेल में रुकी हुई थी. मैच से पहले हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला स्टाफ खिलाड़ी के कमरे में थी. खिलाड़ी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. इसके बाद महिला स्टाफ चिल्लाने लगी.

महिला की चीख सुनकर होटल के बाकी स्टाफ वहां आ गए और स्थिति को संभाला गया. इस मामले की जानकारी होटल स्टाफ ने पाकिस्तान के टीम मैनेजर नवीद चीमा को दी. सीनियर स्टाफ ने खिलाड़ी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की. चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से होटल मैनेजमेंट से माफी मांगी. रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी पर इस तरह के गलत व्यवहार के लिए फाइन भी लगाया गया है.

खिलाड़ी सिर्फ फाइन से नहीं बच पाएंगे. उन्हें पाकिस्तान लौटने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने पेश होना होगा. इसके बाद और एक्शन भी लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अश्विन का दावा, इन दो प्लेयर्स के बीच मुकाबला तय करेगा भारत-इंग्लैंड में कौन जाएगा फाइनल?

पहले भी विवादों में रहे पाकिस्तानी

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के खिलाड़ी ऑफ फील्ड हरकतों के कारण सुर्खियों में आए हैं. पिछले साल युवा बल्लेबाज हैदर अली को ग्रेटर मैनटेस्टर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर बलात्कार का आरोप लगा था. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन सबूतों की कमी के चलते उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, पाकिस्तान ए टीम के मसूस (मसाज करने वाला) मलंग अली पर महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार के कारण फाइन लगाया गया था.

पाकिस्तान का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम ने कुछ मैच जीते, लेकिन अंत में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई और सुपर-8 राउंड में ही बाहर हो गई. पाकिस्तान को ग्रुप राउंड में भारत से 61 रन से हार मिली, जो टूर्नामेंट का बड़ा झटका था. टीम का मिडिल ऑर्डर और स्पिन बॉलिंग कमजोर दिखी. सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान ने आखिरी मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया. लेकिन, नेट रन रेट कम होने की वजह से न्यूजीलैंड से पीछे रह गया और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका. खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज़ हुआ. रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान बोर्ड अपने खिलाड़ियों पर बड़ा फाइन लगाया है. 

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()