The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan cricket under political influence and personal agendas says Mohammad Yousaf after 61 runs loss vs india

‘ये पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर’, अब मोहम्मद यूसुफ ने जले पर नमक छिड़का

पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद यूसुफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दौर को पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास का सबसे बुरा दौर करार दे दिया. यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति के दखल को लेकर भयंकर बरसे.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:00 PM IST)
Pakistan cricket under political influence and personal agendas says Mohammad Yousaf after 61 runs loss vs india
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति को लेकर भयंकर बरसे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup में भारत से हार के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है. तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं. पाकिस्तानी फैन्स और एक्स क्रिकेटर्स बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की बात कर रहे हैं. इतना ही नहीं, पूर्व पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद यूसुफ ने अब इसे पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास का सबसे बुरा दौर तक करार दिया है.

भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पाकिस्तान की टीम 61 रनों से हार गई. मैच में हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति को लेकर भयंकर बरसे. उन्होंने X पोस्ट में लिखा,

“पाकिस्तान क्रिकेट से जब तक राजनीति और पर्सनल एजेंडा पूरी तरह नहीं हटाएंगे, तब तक हम वो पुरानी वाली जबरदस्त टीम कभी नहीं बन पाएंगे.”

यूसुफ ने इस फेज को पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बुरा दौर तक बता दिया. वो बोले,

“ये हमारे क्रिकेट के इतिहास का सबसे डार्क और सबसे बुरा दौर है. दिल सच में दुख रहा है. जो लोग नालायक हैं, उन्हें टीम से और पद से तुरंत हटाना चाहिए.”

X
मोहम्मद यूसुफ का पोस्ट.

इससे पहले मोहम्मद यूसुफ ने ये तक कह दिया था कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों से ही जीत पाती है.

भारत से हारने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की बात कह दी. X पर एक पोस्ट में यूसुफ ने लिखा,  

“बाबर, शाहीन और शादाब जैसे प्लेयर्स का टीम में समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान के T20 स्क्वाड को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है, न कि कमजोर टीमों के खिलाफ जीत की.”

x
यूसुफ ने बाबर-शाहीन को बाहर किए जाने की बात भी कही थी.
बाबर-शाहीन फेल

बता दें कि मैच में पाकिस्तान के बाबर आजम और शाहीन अफरीदी कुछ खास नहीं कर सके. 176 रन चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम के एक वक्त 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी. कप्तान सलमान आगा भी साथ में मौजूद थे. लेकिन सबसे पहले आगा ने अपना विकेट दिया. उन्हें बुमराह ने आउट किया. वो सिर्फ चार रन बना पाए.

क्रीज पर उस्मान खान बाबर का साथ देने आए. उस्मान तो थोड़ी देर विकेट पर टिके. लेकिन बाबर चलते बने. दोनों के बीच 17 गेंद में 21 रनों की पार्टनरशिप हुई. जिसमें बाबर ने सिर्फ 2 रन बनाए.

पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की बॉल को बाबर स्लॉग स्वीप करने गए. क्रॉस खेलने के चक्कर में वो बॉल पूरी तरह मिस कर गए. और बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए. 71 के स्ट्राइक रेट से.

वहीं, शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में ईशान किशन ने एक छक्का और एक चौका लगाया. अफरीदी ने दो ओवर में 31 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान 15 गेंद में 14 रन ही बना सके. टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर, और वरुण ने 2-2 विकेट लिए. वहीं कुलदीप और तिलक वर्मा को एक विकेट मिला.

ईशान किशन ने 77 रन बनाए

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ही ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.

तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए. किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड भी मिला.

वीडियो: पाकिस्तान की शिकस्त पर उनकी मीडिया और पूर्व क्रिकेटर ने कैसे लगाई क्लास?

Advertisement

Advertisement

()