हनीफ मोहम्मद. पाकिस्तान क्रिकेट के लेजेंड. या यूं कह लीजिए कि यही वो खिलाड़ी हैजिसने पाकिस्तानी क्रिकेट की नींव रखी थी. वैसे तो इन्होंने पाकिस्तान के लिए 55टेस्ट मैच में 43.98 की एवरेज से 3915 रन बनाए. लेकिन ये आंकडे़ इनके कद कोजस्टिफाई नहीं करते. हनीफ की बैटिंग के कई क़िस्से हैं. और इन क़िस्सों में एक सबसेखास है. एक बार हनीफ ने एक मैच बचाने के लिए मैदान पर 970 मिनट यानी 16 घंटे से भीज्यादा बैटिंग की थी.साल 1934 की 21 दिसंबर को पैदा हुए हनीफ क्रिकेट के पहले लिटिल मास्टर कहे जाते थे.सुनील गावस्कर और सचिन तेंडुलकर से भी पहले उन्हें लिटिल मास्टर बुलाया जाता था. औरइस लिटिल मास्टर ने अपने बल्ले से पाकिस्तान को कई बार बचाया. ऐसे ही एक क़िस्सा हैसाल 1957 से.पाकिस्तान की टीम वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर थी. टीम को पांच टेस्ट मैच की सीरीज़खेलनी थी. और पहला मुकाबला ब्रिजटाउन में खेला जा रहा था. इस मैच में वेस्ट इंडीज़ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. वेस्ट इंडीज़ ने नौ विकेट केनुकसान 579 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. # अड़ गए हनीफ अब, इस पहाड़ जैसेलक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम 106 रन पर ही सिमट गई. इसके बाद वेस्ट इंडीज़ नेपाकिस्तान को फॉलो-ऑन के लिए बुला लिया. पाकिस्तान की पहली पारी देख वेस्ट इंडीज़के प्लेयर्स अपनी जीत पक्की समझ कर बैठे थे. और ऐसा ही कुछ हाल उनके फ़ैन्स का भीथा.ये वो दौर था जब टेस्ट क्रिकेट ही खेला जाता था. ऐसे में इसकी दीवानगी अलग ही लेवलपर थी. लोग स्टेडियम में सीटों के साथ जमीन से लेकर आसमान तक भर जाते थे. और ऐसे हीलोगों में शामिल एक लोकल फ़ैन पेड़ पर चढ़कर इस मैच का लुत्फ उठा रहा था. और फिरपाकिस्तान के लिए हनीफ मोहम्मद फिर से ओपनिंग करने आए. हनीफ आए और टिक गए. इस बारउन्होंने टेस्ट इतिहास की आज तक की सबसे धीमी पारी खेली.बल्लेबाजी करते हुए हनीफ मोहम्मद.उनकी ये पारी इतनी स्लो थी, कि पेड़ पर चढ़कर मैच देख रहा वो फैन वहीं सो गया. औरसोते-सोते पेड़ से नीचे गिर गया. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया और वहां जाकरपता चला कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है. और मजे की बात ये है कि पैर तुड़वानेके बाद जब इनको होश आया तो इनका पहला सवाल था, ‘हनीफ आउट हो गए या अभी भी बल्लेबाजीकर रहे है?’ डॉक्टर ने जवाब दिया, ‘हां, वो बल्लेबाजी कर रहे है. सौभाग्य से, आपफिर से स्टेडियम तक नहीं चल पाएंगे और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने की परीक्षासे बचे हैं.’ अब इस किस्से को कुछ लोग सच मानते है और कुछ झूठ, लेकिन हनीफ मोहम्मदकी 970 मिनट में 337 रन की ये पारी टेस्ट क्रिकेट की सबसे लम्बी पारी है. मैच परवापस लौटें तो दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 657 रन बनाकर पाकिस्तानने अपनी पारी घोषित की.जिसके बाद वेस्ट इंडीज़ बल्लेबाजी करने आया. और ये मैच ड्रॉपर खत्म हुआ. वहीं सीरीज को वेस्ट इंडीज़ ने 3-1 से अपने नाम किया.