पाकिस्तानी क्रिकेट की दो नामी हस्तियां भिड़ी पड़ी थीं. जावेद मियांदाद और शाहिदअफरीदी. दोनों तरफ से जो तीर चल रहे थे, उनका स्तर गिरता जा रहा था. मियांदादपर्सनल कमेंट तक करने लगे थे. फिर खबर आई कि कुछ सीनियर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स केबीच-बचाव के बाद मामला सुलट गया. लेकिन अब पता चला है कि ये मामला बीच-बचाव सेनहीं, धमकी से सेटल किया गया. और ये धमकी अफरीदी को दी थी मोस्ट वॉन्टेड दाऊदइब्राहिम ने, जो जावेद मियांदाद का समधी है. एक पाकिस्तानी वेबसाइट ने खबर दी कि 12अक्टूबर को दाऊद ने शाहिद अफरीदी को बुलाया और जान से मारने की धमकी दी. पाकिस्तानके सबसे चहेते ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के बहो-बड़े बल्लेबाज रहे जावेदमियांदाद के बीच काफी टाइम से चकचक मची हुई थी. जावेद ने पूछ लिया था कि अफरीदीसंन्यास कब लोगे, इसी बात पर. अब 'सियासत डॉट कॉम' का कहना है कि मामले को खल्लासकरने के लिए मियांदाद ने दाऊद से अफरीदी को धमकी दिलवा दी है. वैसे इन दोनों की हीलड़ाई बहुत गिरे हुए लेवल पर उस वक्त पहुंच गई थी जब मियांदाद ने अफरीदी पर बड़ा हीनिगेटिव आरोप लगाया था कि अफरीदी ऐसा पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं. और इसलिए वो इसउम्र में भी क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ रहे हैं. मियांदाद ने अफरीदी पर मैच फिक्सिंगका आरोप भी लगाया था और ये भी कहा था कि अफरीदी बाद में भी ऐसे कई मामलों कीजानकारी रखते हैं. मियांदाद ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था, मैंचाहता हूं कि शाहिद अफरीदी अपने बच्चों की कसम खाकर कहें कि उन्होंने पाकिस्तान केमैच फिक्स नहीं किए हैं और पाकिस्तान को बेचा नहीं है. मैं गवाह हूं, मैंने उन्हेंपकड़ा है. मैंने पूरी टीम को पकड़ा था. ये लोग मैच फिक्स करने वाले हैं. जो पैसोंके बारे में बात करते हैं. 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक इसके बाद अफरीदी मियांदादके खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले थे. सारे आरोपों के बाद शाहिद ने मीडिया से कहा था,'मियांदाद का पैसों को लेकर हमेशा ही लालच रहा है और उनको वो सबूत दिखाने चाहिएजिनके लिए वो कह रहे हैं कि खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे रहे हैं.' हालांकि कईसीनियर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस भसड़ को बंद करवाने के लिए दोनों के बीच दखलदिया था. जिसमें कैप्टन रह चुके इमरान खान और वसीम अकरम भी शामिल थे. शनिवार को येसारे ही लोग अापसी मनमुटाव दूर करने के लिए एक दोस्त के घर पर मिले. इस मीटिंग केबाद जो वीडियो उन लोगों ने दिखाया उसमें दोनों एक-दूसरे को मिठाइयां पेश करते हुएनजर आ रहे हैं. Shahid Afridi ने भी इसके बाद कहा था कि जब से मियांदाद ने अपने कहेशब्द वापस लिए हैं, सब ठीक है. शाहिद के मियांदाद के लिए शब्द थे, 'मैं आपसे मिलकरखुश हूं. मैं कभी नहीं चाहता था कि आप मुझे सॉरी बोलें क्योंकि आप मुझसे बड़े हैं.आपने अपनी कही बात वापस ले ली है यही मेरे और मेरे फैंस के लिए काफी है. मैं भी उनसारी बातों के लिए दुखी हूं जो मैंने कहीं, उन्होंने शायद आपको दुख पहुंचाया हो.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -आज का दिन और अफरीदी की 37 गेंदों में सेंचुरीइस क्रिकेटर ने रुपयों की खातिर अपने मुल्क और खेल से की थी 'गद्दारी'वेंकटेश की गेंद ने उखाड़ा आमिर का डंडा और गाड़ा भारत का झंडामोहम्मद आमिर के बहाने क्रिकेट के 5 दागदार किस्सेशाहिद अफरीदी जो क्रिकेट में क्रांति की तरह आया था