पहली बार रंगीन मॉनिटर वाला कम्प्यूटर देखा था तो उसपे एक पिक्चर देखी थी.किक-बॉक्सर. जीन क्लॉड वैन डेम की फ़िल्म. गजब ट्रेनिंग करता है फ़िल्म में. किकबॉक्सिंग सीखने के लिए. उसमें स्प्लिट करता है. स्प्लिट यानी अपनी दोनों टांगेंजितना हो सकता है फैला लेता है. दोनों टांगें 180 डिग्री का कोण बनाती दिखती हैं.उसके कई सालों बाद यही हीरो वॉल्वो ट्रक्स की के ऐड में दिखाई दिए. उसमें वो दोट्रक्स के साइड मिरर पर खड़े होकर यही स्प्लिट कर रहे थे. फिर कुछ सालों बाद यहीमामला क्रिकेट फ़ील्ड में दिखा. 2017 में न्यूज़ीलैंड के इंडिया दौरे पर एक टी-20 मैचमें धोनी ने यही स्प्लिट बैटिंग करते हुए किया. एक गेंद उनसे मिस हो गई और वो क्रीज़से बाहर खड़े थे. उन्हें स्टम्पिंग से बचने के लिए क्रीज़ में वापस आना था. लिहाज़ाउन्होंने जितना हो सकता था, अपना पैर पीछे धकेल दिया. इसी क्रम में उनसे जो हुआ,स्प्लिट कहलाया. ये खूब वायरल हुआ. अब ये काम करने वाले नए शख्स बने हैं पाकिस्तानीक्रिकेट कैप्टन सरफ़राज़ अहमद. वो न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 मैच में खेल रहे थे.पाकिस्तान ने वन-डे सीरीज़ 5-0 से गंवाई. फिर पहले टी-20 मैच में भी उसे हारना पड़ा.इसी मैच में 13 गेंदें खेलने के बाद स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर वो स्वीप करनेके मूड में आ गए. वो पहले से ही क्रीज़ में कुछ आगे की और खड़े हुए थे. जब स्वीपमारने गए तो उन्हें गेंद स्पीड में काफ़ी धीमी मिली. लिहाज़ा उन्होंने बल्ला तो घुमालिया लेकिन गेंद उन तक पहुंची ही नहीं. वो मिस कर गए. अब उन्हें वापस जाना था, खुदको स्टम्पिंग से बचाने के लिए. इसके लिए उन्होंने भी पैर पीछे धकेला और स्प्लिट करदिया. लेकिन वो फिर भी आउट हो गए. इसके बाद सरफ़राज़ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलकिया गया. साथ ही उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के गुस्से का भी शिकार होना पड़ाक्यूंकि पाकिस्तान की टीम इस टूर पर लगातार मैच हारती हुई आ रही है. इस टूर पर अबदो टी-20 मैच बचे हुए हैं. मॉरल विक्ट्री के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतने हीपड़ेंगे.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:बाउंड्री पर इससे बेहतरीन कैच कहीं और देखा हो तो बताना कौन है ये बॉलर जिसेऑस्ट्रेलिया अपना अगला शेन वॉर्न बता रहा है IPL शुरू होने की तारीख आ गई है, मैचशुरू होने का समय बदल गया है मितरों!