भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कहीं आगे है पाकिस्तान!
पाकिस्तान के फ़ैन्स की तो बल्ले-बल्ले है.
.webp?width=210)
शनिवार रात तक जिस चीज़ को दबी आवाज़ में कहा जा रहा था, रविवार सुबह होते-होते वो सच हो गई. शायद यही क्रिकेट की खूबसूरती भी है. नीदरलैंड्स ने सुपर संडे के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर पाकिस्तान और बांग्लादेश का रास्ता साफ़ कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला वर्चुअल सेमीफाइनल बन गया. इस मैच को पांच विकेट से जीतकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया, जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत जैसी टीम्स से बेहतर है.
दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में क्वालिफाई करते ही पाकिस्तान ने छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ये क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है. ये इस टूर्नामेंट का आंठवा एडिशन है, और छह बार क्वालिफाई कर चुकी पाकिस्तान ने लगातार बाकी टीम्स को कहा है कि आप उन्हें हल्के में नहीं आंक सकते. हालांकि पिछले कुछ दिन पहले तक उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर माना जा रहा था. लेकिन नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल दिया.
पाकिस्तान ने 2007 और 2009 में इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था. 2007 में फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर सबसे पहला T20 वर्ल्ड कप जीता था. 2009 के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में मात देकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इसके बाद से पाकिस्तान अब तक फाइनल में नहीं पहुंच सका है. इस बार पाकिस्तान का सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा. ये मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा. जिसमें पाकिस्तान जीता तो फिर वो तीसरी बार T20 विश्वकप के सेमीफाइनल में होगा.
#Pak vs Ban में क्या हुआ?अब पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया. ओपनर नज़मुल होसैन शंटो ने 48 बॉल पर 54 रन की पारी खेली. दूसरे छोर से विकेट्स गिरते रहे. कैप्टन शाकिब-अल-हसन के विवादास्पद विकेट से बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा. इसके बाद अफ़ीफ होसैन ने 24 रन ज़रूर बनाए. लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश 127 रन तक ही पहुंच सका.
चेज़ करते हुए पाकिस्तान के ओपनर्स ने धीमी शुरुआत की लेकिन विकेट्स नहीं गंवाए. रिज़वान और बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने एक पार्टनरशिप बनाई और पाकिस्तान को 128 रन तक पहुंचा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
India vs Zimbabwe मैच पर सहर शिनवारी ने क्या ऐलान कर दिया?

.webp?width=60)

