पाकिस्तान की हार तय थी! नीदरलैंड्स की इस गलती ने बचा लिया
नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान (Paistan) ने खुद को मुश्किल में डाल लिया था. अगर डच टीम ने फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) का कैच न छोड़ा होता, तो पाकिस्तान पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार हो जाता.
.webp?width=210)
पाकिस्तान (Pakistan) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मैच में हारने से बाल-बाल बचा. साल 2009 की चैंपियन टीम नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ कोलंबो में स्ट्रगल करती दिखी. 148 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान मैच में अच्छी स्थिति में पहुंच गया था. लेकिन, इसके बाद उसके अचानक विकेट गिरे और लक्ष्य मुश्किल हो गया. अगर नीदरलैंड्स ने एक बड़ी गलती न की होती, तो पाकिस्तान पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार हो जाता.
फहीम अशरफ का कैच छोड़ापाकिस्तान के लोअर ऑर्डर बैटर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) जब 7 रन पर थे, तब उनका कैच छूट गया था. यह कैच मैक्स ओडॉड ने लोगान वैन बीक की गेंद पर मिस किया. उस समय पाकिस्तान को जीतने के लिए 11 गेंदों पर 23 रनों की दरकार थी. इसके बाद, फहीम ने जीवनदान का फायदा उठाया. उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाकर मैच को पाकिस्तान के पाले में कर दिया. उन्होंने 11 गेंदों पर 29 रन बनाए. इनमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. अगर डच टीम ने फहीम अशरफ का कैच न छोड़ा होता, तो पाकिस्तान की हार तय थी.
ये भी पढ़ें: 6 साल की उम्र से हर दिन खेलने के लिए करते थे 160 किलोमीटर ट्रैवल, अब भारत को बनाया U19 वर्ल्ड चैंपियन
फहीम को दिया क्रेडिटपोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में जब कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) से यह पूछा गया कि उन्होंने आसान मैच को थ्रिलर में कैसे बदल दिया. उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिए हमें काफी मशक्कत करनी पड़ी. कैप्टन ने इस जीत का क्रेडिट फहीम अशरफ को दिया. उनके मुताबिक,
मैच में क्या हुआ?जीत का क्रेडिट फहीम को. मैच में हमने अच्छी कोशिश की. हमें पता था कि फहीम ताबड़तोड़ बैटिंग करेंगे. उन्होंने चीजों को बहुत अच्छी तरह से संभाला. इस पिच पर हम 147 रन बना सकते थे. हमने 10 ओवर तक अच्छी बैटिंग की. उसके बाद 2 विकेट गिरे और प्रेशर आ गया. हमें इससे निपटने की जरूरत थी. कंडीशन्स ऐसी थीं कि शुरुआत करना आसान नहीं था. जमने के बाद चीजें आसान हो जाती हैं. मैच फिनिश करना था. वो आज हम नहीं कर पाए.
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनीं. नीदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए. डच टीम की तरफ से हाईएस्ट स्कोर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के रहे, जिन्होंने 29 गेंद पर 37 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके सहित एक छक्का लगाया. उनके अलावा, बास डि लीडे ने 30 और माइकल लेविट ने 24 रन स्कोर किया. पाकिस्तान की तरफ से सबसे सक्सेफुल बॉलर सलमान मिर्जा रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.
जीत के लिए 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम का स्कोर जब 27 रन था, तब सैम अयूब आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद, विकेटों का पतझड़ लग गया. सलमान आगा, बाबर आजम और उस्मान खान सहित पूरा मिडिल ऑर्डर नीदरलैंड्स की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे चरमरा गया. साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. लास्ट ओवर में फहीम अशरफ ने हल्ला बोला, जिसके चलते पाकिस्तान ने 3 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. फहीम प्लेयर ऑफ द मैच रहे. अब, पाकिस्तान 10 फरवरी को अपना दूसरा मैच यूएसए (USA) के खिलाफ खेलेगा.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

.webp?width=60)
