The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan beat Afghanistan by 1 wicket to fix their spot in the final of ASia Cup 2022 against Sri Lanka India and Afghanistan exit

अफ़ग़ानिस्तान को हराने के बाद बाबर ने छेड़ दिए भारत के जख्म!

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को एक विकेट से हराया.

Advertisement
Babar Azam after Pakistan beat Afghanistan by 1 wicket
बाबर आजम और पाकिस्तानी टीम (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
7 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 7 सितंबर 2022, 12:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान और इंडिया एशिया कप से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान की टीम फाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी. मैच में क्या हुआ, उसके बारे में आपको बताएंगे, पर उससे पहले आपको बता दें कि मैच के बाद पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम ने क्या कहा.

बाबर ने मैच के बाद अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर्स की तारीफ की. बाबर ने एक ख़ास मैच का भी जिक्र किया. बाबर ने पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में कहा,

Image embed

बाबर ने आगे कहा,

Image embed

अब यहां आपको बता दें कि बाबर ने मियांदाद के जरिए के जरिए भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कुख्यात छक्के को याद किया. साल 1986 में जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की फेंकी हुई मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ पाकिस्तान को जीत दिलाई थी.

# PakvsAfg

अब आपको बता देते हैं कि इस मैच में क्या हुआ. पाकिस्तान के लिए टॉस जीतकर कैप्टन बाबर ने बॉलिंग करने का फैसला लिया. अफ़ग़ानिस्तान ने तेज शुरुआत की, और तीन ओवर में 30 रन जोड़ दिए. पर इसके बाद दोनों ओपनर्स एक-एक करके वापस लौट गए. नंबर तीन पर आए इब्राहिम ज़ादरान की 35 रन की पारी ने अफ़ग़ानिस्तान को 100 के पार पहुंचाया. राशिद खान ने 18 रन बनाकर अफ़ग़ानी टीम को 129 के टोटल तक पहुंचाया.

Image embed

पाकिस्तान के लिए बाबर, रिज़वान और फख़र ज़मान जैसे नाम फ्लॉप रहे. टीम ने लगातार विकेट्स गंवाए. आसिफ अली के 16 रन और आखिरी ओवर में नसीम शाह के दो छक्कों के दम पर पाकिस्तान 130 बना गया. एशिया कप में अगला मैच इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच 8 सितंबर, गुरुवार को खेला जाएगा.

भारत-श्रीलंका के बाद अब मुंबई इंडियंस क्यों ट्रेंड कर गई?

Advertisement

Advertisement

()