The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PAK vs SA: Kagiso Rabada became the third quickest south african bowler to take 200 test wicket

साउथ अफ्रीका का हाल बेहाल है लेकिन रबाडा ने खेल कर दिया!

रबाडा ने रचा इतिहास.

Advertisement
pic
28 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2021, 02:29 PM IST)
Img The Lallantop
कगीसो रबाडा. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
कराची में चल रहे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा ने एक कीर्तिमान हासिल कर लिया है. रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले तीसरे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं. इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपने 44वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की. रबाडा से आगे दूसरे स्थान पर एलन डोनाल्ड हैं जिन्होंने 42 मैच में 200 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, पहले नंबर पर हैं साउथ अफ्रीकी लिजेंड डेल स्टेन. स्टेन ने सिर्फ 39 मैचों में 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे. अगर टेस्ट मैचों की बोलिंग स्ट्राइक रेट की बात करें तो रबाडा वर्ल्ड में पहले नंबर पर हैं. 200 विकेट ले चुके रबाडा का बोलिंग स्ट्राइक रेट 40.8 का है. # दूसरे स्थान पर डेल स्टेन हैं और तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी फास्ट बोलर वकार यूनिस. रबाडा टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा बोलर भी बन गए हैं. रबाडा की उम्र अभी 25 साल है. 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ वकार यूनिस हैं. वकार ने 24 साल की उम्र में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली थी. मैच का अपडेट: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे पहले मैच की बात करें तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 29 रनों की बढ़त हासिल की है. जबकि उसके चार बल्लेबाज़ वापस पवेलियन लौट गए हैं. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 220 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने 378 रन का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की तरफ से फवाद आलम ने शानदार 109 रन की पारी खेली. पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान ने 158 रन की बड़ी लीड हासिल की थी. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं. ऐडन मार्कराम और वेंडर डुसें ने अर्धशतक के साथ दूसरी पारी में मेहमान टीम को कुछ उम्मीदें बंधाई हैं. दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए यासिर शाह ने तीन विकेट अपने नाम किए हैं.

Advertisement

Advertisement

()