पाकिस्तान को मिली जीत, इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने बनाया रिकॉर्ड
ये साउथ अफ्रीका की घर से बाहर लगातार 8वीं हार है
Advertisement

साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद पाकिस्तान. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
PAK VS SA के बीच कराची में खेले गए पहले टेस्ट मैच का रिजल्ट चौथे दिन ही निकल गया. पाकिस्तान ने मेहमान टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज़ में 1- 0 की बढ़त बना ली है. 2007 में साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर पाकिस्तान को 160 रनों से हराया था. इस जीत से पाकिस्तान ने वो हिसाब भी चुकता कर लिया.
घर से बाहर ये साउथ अफ्रीका की लगातार 8 वीं हार है.
SA की दूसरी पारी 245 रनों पर सिमट गई:
पहली पारी में पाकिस्तान को 158 रनों की लीड देने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के लिये आगे का सफर आसान नहीं था. दूसरी पारी में भी मार्करम और वेन डर दुसें को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके.
मार्करम ने संघर्षपूर्ण 74 रन बनाए. वहीं, वेन दुसेन ने 64 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर नौमान अली ने अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया.
नौमन ने दूसरी पारी में 25.3 ओवरों में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. इसके साथ ही वो पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर स्पिनर बन गए, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट लिए हों. ऐसा करने वाले वो चौथे पाकिस्तानी स्पिनर हैं. उनसे पहले ये कारनामा मोहम्मद नज़ीर (1969 में ), शाहिद अफरीदी (1998 में ) और बिलाल आसिफ (2018 में ) ने किया था.
साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के सामने महज 88 रनों का लक्ष्य रखा. जिसे पाकिस्तान ने 23 ओवर में तीन विकेट खो कर आसानी से बना लिया.
मैच में क्या हुआ:
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 220 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई थी, लेकिन फवाद आलम की शानदार पारी से पाकिस्तान ने 378 रन का टोटल खड़ा कर दिया. फवाद आलम को इस मैच का मैन ऑफ दि मैच भी चुना गया है.
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप में 5 वें स्थान पर आ गई है. वहीं, इस हार के बाद साउथ अफ्रीका एक स्थान खिसक कर छठे नंबर पर पहुंच गया है.
पता हो कि पाकिस्तान के स्टार प्लेयर बाबर आज़म इस मैच से टेस्ट में कप्तानी का डेब्यू कर रहे थे. सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 4 फरवरी से रावलपिंडी में होगा. जिसके बाद लाहौर में तीन T20 मैचों की सीरीज भी होनी है.

