चीफ सिलेक्टर ने बताया अगर पूरी टीम इंडिया एक साथ रिटायर हो जाए तो कौन खेलेगा
10 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है.
Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट और टीम की फाइल तस्वीर. फोटो: BCCI Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ और 2020 के कई बड़े इवेंट्स से पहले भारतीय टीम को नई सलेक्टर्स कमेटी मिलने वाली है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया था कि चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह नए चयनकर्ता आएंगे. लेकिन अपने पद से विदाई लेने से पहले एमएसके प्रसाद ने अगली चयनसमिति के लिए भविष्य के खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है.
इस लिस्ट में उन्होंने बताया है कि कौन से ऐसे 10 खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में मौजूदा टीम के बैकअप का काम कर सकते हैं. एमएसके की भविष्य की टीम में जिन 10 खिलाड़ियों का ज़िक्र किया गया है, उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी वो हैं जो इंडिया ए टीम का भी हिस्सा हैं. साथ ही इसी महीने न्यूज़ीलैंड सीरीज़ खेलने के लिए रवाना होने वाले हैं.
एमएसके ने अपनी बैकअप टीम में 10 खिलाड़ियों का नाम लिया है. जिनमें से चार बल्लेबाज़ और छह गेंदबाज़ हैं. आइये अब जानते हैं कि टीम इंडिया के भविष्य के रूप में किन खिलाड़ियों को देखते हैं एमएसके प्रसाद.
सबसे पहले बात करते हैं बल्लेबाज़ों की. एमएसके ने भारत के भविष्य के बल्लेबाज़ों के रूप में जिन चार खिलाड़ियों को चुना है. उसमें से दो पृथ्वी शॉ और केएल राहुल टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. जबकि दो अभिमन्यु ईस्वरन और प्रियांक पांचाल टीम इंडिया में आने के सबसे तगड़े दावेदार हैं.
एमएसके ने इन बल्लेबाज़ों पर बात करते हुए कहा,
अभिमन्यु ईस्वरन: बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईस्वरन को एमएसके टीम इंडिया का भविष्य मानते है. अभिमन्यु ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीज़न में 95 के औसत से 861 रन बनाए थे. साल 2013 से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे इस ओपनर को अब भी टीम से कॉल का इंतज़ार है.

भारत के युवा बल्लेबाज़ प्रियांक पांचाल. फोटो: India Today
प्रियांक पांचाल: गुजरात के स्टाइलिश बल्लेबाज़ प्रियांक पांचाल साल 2008 से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन साल 2019 में इस बल्लेबाज़ ने अपने खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. पहले 2018-19 रणजी ट्रॉफी में लगभग 60 के औसत से 898 रन. इसके बाद इंडिया ए के लिए लगातार शानदार खेल. प्रियांक पिछले कुछ सालों में डॉमेस्टिक सर्किट के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज़ों में से एक हैं.
पृथ्वी शॉ: भारतीय टीम के लिए टेस्ट की पहली पारी में शतक. दूसरी पारी में अर्धशतक, और तीसरी पारी में नाबाद 33 रन. ऐसा डेब्यू हर बल्लेबाज़ को नसीब नहीं होता. पृथ्वी शॉ ने इस कमाल की शुरुआत के साथ ये बताया था कि वो टीम इंडिया की नई खोज हैं. लेकिन फिर चोट और उसके बाद बैन की वजह से ये खिलाड़ी बाहर हो गया. अब एमएसके ने उम्मीद जताई है कि शॉ भारतीय टीम का भविष्य हैं.
वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी 2019 में उन्होंने दोहरा शतक लगाया है. साथ ही अपने पुराने रंग में बल्लेबाज़ी से उन्होंने बता दिया है वो टीम में वापसी के लिए दावा पेश कर रहे हैं.
केएल राहुल: केएल राहुल भारतीय वनडे और टी20 टीम के नियमित सदस्य हैं. लेकिन एमएसके प्रसाद को ये उम्मीद है कि राहुल भारतीय टेस्ट टीम के लिए भी तैयार हैं. वो टीम में बैकअप ओपनर की भूमिका को निभा सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि राहुल को टेस्ट में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. राहुल ने टीम इंडिया के लिए कुल 36 टेस्ट खेले हैं. जिसमें उन्होंने दो हज़ार से अधिक रन बनाए हैं. लेकिन फिर भी उनका स्थान टीम में कभी पक्का नहीं रहा.
बल्लेबाज़ों के बाद बात करते हैं गेंदबाज़ों की. एमएसके प्रसाद ने जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के बैकअप के तौर पर कुछ गेंदबाज़ चुने हैं. इस लिस्ट में उन्होंने दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी, आवेश खान, बासिल थम्पी, संदीप वारियर, इशांत पोरेल और मोहम्मद सिराज का नाम लिया है. आइये जानते हैं कि इन गेंदबाज़ों ने अभी तक क्या-क्या किया है.

भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी. फोटो: Twitter
नवदीप सैनी: कप्तान विराट कोहली के भरोसेमंद और लगातार 150 किमी की स्पीड से गेंदबाज़ी करने वाले नवदीप सैनी भी भविष्य की टीम इंडिया की लिस्ट में हैं. दिल्ली का ये तेज़ गेंदबाज़ पहले ही वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेल चुका है. लेकिन अभी टेस्ट में बुमराह, इशांत और शमी वाली टीम में इनकी जगह नहीं बन पा रही.
लेकिन फिर भी एमएसके प्रसाद को लगता है कि वो टीम के बैकअप के रूप में सैनी एक बेहतरीन विकल्प हैं. सैनी ने अब तक 45 फर्स्ट-क्लास मैचों में 125 विकेट लेकर अपनी काबीलियत दिखाई है.
आवेश खान: भारतीय टीम के लिए 2018 में दक्षिण अफ्रीका और विश्वकप 2019 में भी नेट्स में गेंदबाज़ी करने वाले आवेश खान. मध्यप्रदेश के इस 23 साल के गेंदबाज़ को अब तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है. लेकिन एमएसके मानते हैं कि भावी चयनकर्ता इस खिलाड़ी पर नज़र रख सकते हैं, क्योंकि आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने की वजह से विराट कोहली उन्हें करीब से पहचानते हैं. और वो टीम का भविष्य हैं.
बासिल थम्पी: केरल के 26 साल के तेज़ गेंदबाज़ बासिल थम्पी का नाम फैंस ने आईपीएल में खूब सुना. साल 2017 में इस खिलाड़ी को आईपीएल का इमर्जिंग क्रिकेटर अवार्ड भी मिला. टी20 क्रिकेट में अपनी यॉर्कर गेंदों की वजह से इस खिलाड़ी को नई पहचान मिली. अब चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने इस खिलाड़ी के टीम इंडिया के बैकअप खिलाड़ियों की लिस्ट में भी रखा है. बासिल ने अब तक खेले कुल 32 फर्स्ट-क्लास मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं.
संदीप वारियर: केरल का एक और तेज़ गेंदबाज़. जिसने अपने कमाल के प्रदर्शन से अपनी टीम को साल 2018-19 के रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइन्लस में पहुंचाया था. नाम है संदीप वारियर. साल 2013 में वारियर की प्रतिभा को पहचानकर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें आईपीएल में आरसीबी की टीम के लिए मौका दिया था. अब एमएसके ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए विकल्प बताया है.
इस खिलाड़ी को आगामी न्यूज़ीलैंड ए टूर की टीम में भी चुना गया है. वो वनडे और चार दिवसीय मैच खेलते दिखेंगे. एमएसके की माने तो वारियर भी भविष्य की टीम इंडिया में दिख सकते हैं.

भारत के तेज़ गेंदबाज़ इशान पोरेल. फोटो: Ishan Facebook
इशान पोरेल: साल 2018 में अंडर 19 विश्वकप टीम में आने के बाद इशान को पहचान मिली थी. इस खिलाड़ी को भी चयनकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंडिया ए के दल में शामिल किया है. जिससे साफ है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस खिलाड़ी को मौके दिए जा रहे हैं. हालांकि इशान का करियर चोटों की वजह से परेशानी में रहा है. ऐसे में उन्हें फिटनेस पर काम करना होगा.
मोहम्मद सिराज: आईपीएल में विराट कोहली के पसंदीदा. टीम इंडिया में भी वनडे और टी20 टीम में मौके मिले. लेकिन खराब इकॉनमी रेट का खामियाजा इस गेंदबाज़ को भुगतना पड़ा है. लेकिन फिर भी पांच सालों तक भारतीय टीम की चयन चुनने वाले एमएसके प्रसाद की 10 खिलाड़ियों वाली लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल है.
लगातार फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंडिया ए टीम में भी शामिल किया गया है.
भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में हुई इस पूर्व कप्तान की वापसी

''अगर आप ओपनिंग बल्लेबाज़ों की बात करें तो रोहित ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली हैं. अभी रोहित, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, अभिमन्यु ईस्वरन और प्रियांक पांचाल जैसे खिलाड़ी हैं. जिन्हें अगर मौका मिलता है तो टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हमने इन लोगों को एक सिस्टेमैटिक तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की है.''आइये पहले जान लाते हैं जिन बल्लेबाज़ों पर एमएसके ने भरोसा जताया है, उन्होंने अब तक क्या किया है.