The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Others would not have survived the drop Gautam Gambhir on Virat Kohli being in team for 3 years without a hundred

विराट के शतक के बाद भी गंभीर बोले, 'उनकी जगह कोई और होता तो ड्रॉप हो जाता'

गंभीर ने कहा, रोहित, राहुल, रहाणे, सबको ड्रॉप किया गया था.

Advertisement
Gautam Gambhir on Virat Kohli: No one else would've survived the drop
गौतम गंभीर/विराट कोहली (फाइल/AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
10 सितंबर 2022 (Updated: 10 सितंबर 2022, 07:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली. जब भी रन्स बनाते हैं, फ़ैन्स का दिल खुश कर देते हैं. एशिया कप 2022 में विराट ने फॉर्म में वापसी की है. विराट ने इस टूर्नामेंट में दो फिफ्टी और एक सेंचुरी जड़ी. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ विराट ने 122 रन की पारी खेल सबको बता दिया कि वो फॉर्म में लौट चुके हैं. लेकिन विराट के शतक के बाद इंडियन टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने विराट की फॉर्म पर बात की है. गंभीर ने कहा है कि तीन साल अगर किसी दूसरे प्लेयर ने सेंचुरी नहीं लगाई होती, तो उसे टीम से ड्रॉप कर दिया जाता.

कोहली की आखिरी सेंचुरी नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ़ आई थी. विराट की फॉर्म पर बात करते हुए गंभीर ने कहा रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और केएल राहुल, सबको ड्रॉप किया जा चुका है. विराट को ड्रॉप इसलिए नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने पहले खूब सारे रन्स बनाए हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गंभीर ने कहा -

'आपको समझना होगा कि हम तीन साल की बात कर रहे हैं, तीन महीने की नहीं. तीन साल बहुत लंबा समय होता है. मैं उनपर सवाल नहीं खड़े कर रहा हूं. लेकिन विराट को इतने मौके सिर्फ इसलिए मिले हैं क्योंकि उन्होंने पहले ढेर सारे रन्स बनाए हैं. मुझे नहीं लगता कोई भी युवा बल्लेबाज़ तीन साल बिना सेंचुरी बनाए टीम में रह पाता. उसे ड्रॉप कर दिया जाता.'

हालांकि इसके बाद गंभीर ने विराट की तारीफ भी की और कहा की ये तो होना ही था. उन्होंने कहा,

‘आखिरकार ये होना ही था, और ये सही वक्त पर हुआ भी. T20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है और उसके पहले विराट ने सेंचुरी लगाई है. इससे उनपर से प्रेशर खत्म हो जाएगा. पर अगर हम ईमानदारी से बात करें तो और कोई भी प्लेयर तीन साल बिना सेंचुरी लगाए टीम में नहीं रहता. अश्विन, रहाणे, रोहित, राहुल, सब को ड्रॉप किया गया है. मैं ऐसे किसी भी प्लेयर को नहीं जानता जिन्होंने तीन साल तक सेंचुरी नहीं लगाई हो और फिर भी टीम में बने हुए हों. ऐसा सिर्फ विराट ने किया है और शायद उन्होंने इसे कमाया है.’

एशिया कप 2022 के भारत के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में कोहली ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ केएल राहुल के साथ भारत की पारी की शुरुआत की. 122 रन बनाते हुए विराट ने भारत का सर्वाधिक T20 स्कोर भी बना दिया. कोहली इसके बाद इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में हिस्सा ले सकते हैं. तीन मैच की ये T20 सीरीज़ 20 सितंबर से भारत में खेली जानी है. 

विराट कोहली ने शतक जड़कर इंडियन फैंस के साथ अनुष्का शर्मा का दिल जीत लिया

Advertisement

Advertisement

()