पाकिस्तान के बल्लेबाज ने किया 'गन सेलिब्रेशन', भारत में होने लगी जय शाह को भारत रत्न देने की मांग
Ind vs Pak Match: पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी मारने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिससे भारतीय फैंस भड़क गए. अब विपक्ष ने इसे लेकर BCCI और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को धूल चटा दी. लेकिन मैच के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर की एक हरकत ने सबका ध्यान खींचा. बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी मारने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिससे भारतीय फैंस भड़क गए. अब विपक्ष ने इसे लेकर BCCI और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.
मैच में क्या हुआ?पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए. उनकी ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने ही बनाए. उन्होंने 58 रन की पारी खेली. जब 50 का आंकड़ा पार किया तो उन्होंने बड़े अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट किया. उन्होंने भारतीय डगआउट की तरफ देखते हुए हवा में बंदूक चलाने का जेशचर किया. जिसे ‘गन सेलिब्रेशन’ भी कहा जाता है. उन्होंने तीन बार ऐसा किया.
हालांकि, 172 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर सात बॉल पहले ही हासिल कर लिया. लेकिन फरहान के ‘गन सेलिब्रेशन’ से भारतीय फैंस भड़क गए और उन्होंने इसकी तीखी आलोचना की. राजनीति से जुड़े लोगों ने भी इस पर कॉमेंट किया है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशानाशिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,
पोस्ट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के ऑफिस और ‘युवा मामले और खेल मंत्री’ मनसुख मंडाविया को भी टैग किया.
'जय शाह को भारत रत्न दो'इसी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी BCCI और मोदी सरकार पर हमला बोला. ‘X’ पर उन्होंने लिखा,
‘शाबाश मोदी जी!’कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट में लिखा,
ये भी पढ़ें: 'खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो क्रिकेट क्यों..?' IND vs PAK मैच पर उद्धव ठाकरे ने खूब सुनाया
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. इससे पहले भी कई पूर्व क्रिकेटरों और मशहूर हस्तियों ने भारतीय टीम से पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने की अपील की थी. बता दें कि पाकिस्तान, टीम इंडिया के खिलाफ एशिया कप 2025 के पहले मैच में भी हार चुका है. लेकिन अब दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी के ऐसे जश्न मनाने के तरीके पर बवाल मच गया है.
वीडियो: सुपर-4 मैच में भारत-पाकिस्तान के कप्तान हाथ मिलाएंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने ये जवाब दिया

.webp?width=60)

