The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Oman beat PNG by 10 wickets and Joined Australia-South Africa by becoming third team To win a Mens T20I World Cup match by 10 Wickets

T20I विश्वकप के 14 साल के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा!

ओमान ने वो कर दिया जो बड़ी-बड़ी टीमों से ना हुआ.

Advertisement
Img The Lallantop
ओमान और पापुआ न्यू गिनी के मैच का दृश्य ( फोटो क्रेडिट : PTI)
pic
अविनाश आर्यन
17 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 17 अक्तूबर 2021, 05:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
T20I World Cup 2021 का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया. जहां मेजबान ओमान ने 10 विकेट्स की धमाकेदार जीत हासिल की. ओमान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. फैसला सही साबित हुआ. ओमान के गेंदबाजों ने शून्य के स्कोर पर ही पापुआ न्यू गिनी के दो विकेट गिरा दिये. लेकिन इसके बाद पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वला और चार्ल्स अमिनी के बीच 81 रन की साझेदारी हुई. कप्तान असद ने 43 गेंदों में 56 रन की पारी खेली. चार चौके और तीन छक्के लगाए. पापुआ न्यू गिनी ने 20 ओवर्स में 129 रन बनाए. ओमान के कप्तान जीशान मक़सूद ने 20 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये.
Embed
कलीमुल्लाह और बिलाल खान ने दो-दो विकेट झटके. जवाब में ओमान ने 14वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के सलामी बल्लेबाज आकिब इलियास ने 43 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि जतिंदर सिंह ने 42 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाए. और टीम को दस विकेट से जीत दिला दी. 20 रन देकर चार विकेट लेने वाले जीशान मकसूद को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. # मजेदार संयोग बता दें कि इस मुकाबले से पहले T20I विश्वकप में सिर्फ दो बार ही किसी टीम ने दस विकेट से जीत हासिल की थी. 20 सितंबर 2007 को हुए T20I विश्व कप मैच में श्रीलंकाई टीम 101 रन पर ऑलआउट हो गयी थी. स्टुअर्ट क्लार्क ने 20 रन देकर चार विकेट झटके. जवाब में मैथ्यू हेडेन और एडम गिलक्रिस्ट ने 102 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिला दी. हेडेन ने नाबाद 58 रन की पारी खेली थी.
Embed
इसके बाद T20 विश्वकप में दूसरी दस विकेट की जीत ठीक पांच साल बाद 20 सितंबर 2012 में आई. जब साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दस विकेट से रौंदा. 2012 T20I विश्वकप के ग्रुप C का मुकाबला. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 93 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. रिचर्ड लेवी ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. जबकि हाशिम अमला ने नाबाद 32 रन बनाए थे.

Advertisement

Advertisement

()