चुनाव में कई रेकॉर्ड चर्चा में रहते हैं. सबसे ज्यादा वोट से कौन जीता. सबसे कम सेकौन. ये दो बक्से हर बार भरे जाते हैं. मगर जीत-हार के लिए चुनाव नतीजों का इंतजारकरना होगा. उससे पहले का रेकॉर्ड क्या होगा? ये ही कि चुनाव में सबसे उम्रदराजकैंडिडेट कौन है और सबसे यंग कौन. हिमाचल प्रदेश चुनाव में पर्चा वापसी की तारीखनिकल चुकी है. और अब इस खांचे के नाम आ गए हैं. और इस बार जो नाम आए हैं, उन्होंनेएक अनोखा रेकॉर्ड बनाया है. इस चुनाव में सबसे उम्रदराज कैंडिडेट जो हैं, उनके बेटेराज्य के सबसे यंग कैंडिडेट हैं. उम्रदराज कैंडिडेट हैं छह बार सूबे के सीएम रहेवीरभद्र सिंह. और उनके बेटे हैं विक्रमादित्य सिंह. दोनों कांग्रेस के टिकट परमैदान में हैं.विक्रमादित्य और उनकी मां प्रतिभा सिंह पर वीरभद्र सिंह की राजनीति को प्रभावितकरने के आरोप भी लगते हैं (फोटो: ट्विटर)पिता वीरभद्र हैं 83 साल के, बेटा विक्रमादित्य 28 का वीरभद्र की उम्र है 83 साल.दो बार से पांच-पांच साल की बारी उनके साथ बदल रहे भाजपा के प्रेम कुमार धूमल भी 73के हैं. मगर वीरभद्र इस कतार में सबसे आगे खड़े हैं. और सबसे यंग की लिस्ट में सबसेआगे हैं उनके बेटे विक्रमादित्य. विक्रमादित्य वीरभद्र की दूसरी पत्नी प्रतिभाकुमारी के बेटे हैं. वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और अपने पापा की सीटशिमला रूरल से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी उम्र है 28 साल. जब वीरभद्र पहली बार शिमलासे सांसद बने थे, तब उनकी उम्र भी 28 साल ही थी. साल था 1962. 1962 से 1983 तकवीरभद्र ने दिल्ली की राजनीति की. पहले महासु (शिमला) से सांसद रहे, फिर लगातारमंडी से. उसके बाद ठाकुर रामलाल की जगह सीएम बनकर शिमला लौटे. विधायकी के लिए भीशिमला की जुब्बल कोटखाई सीट चुनी. ये सीट रामलाल के इस्तीफे से खाली हुई थी.कांग्रेस ने उन्हें गवर्नर बनाकर आंध्र प्रदेश भेज दिया था.जब विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ, तब न केवल वीरभद्र सिंह, बल्किकांग्रेस की भी आलोचना हुई. इसे कांग्रेस के अंदर पैठ बना चुके परिवारवाद का एक औरअध्याय बताया गया.बेटे की जीत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते वीरभद्र अब वीरभद्र अपने बेटे कोसेफ सीट दे रहे हैं. अपनी शिमला रूरल सीट, जहां से वो पिछली मर्तबा 20 हजार सेज्यादा के अंतर से जीते थे. पहाड़ में इलेक्टोरल कॉलेज का साइज देखें, तो यह बड़ीजीत है. अपनी जीत के लिए वीरभद्र ने शिमला के पड़ोसी जिले, सोलन की अर्की सीट कारुख किया है. यहां पिछली बार बीजेपी जीती थी. इस बार पार्टी ने सिटिंग विधायक कीजगह एक नए चेहरे रत्नपाल सिंह पर दांव लगाया है.सबसे बुजुर्ग और सबसे जवान, दोनों उम्मीदवार एक ही परिवार से ये पूरे देश मेंइकलौता ऐसा मामला होगा, जब सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा कैंडिडेट एक ही परिवार का होऔर वो भी बाप बेटा. कुछ लोग पूछते हैं कि उम्र में इतना अंतर कैसे. उनकी जानकारी केलिए ये बात. वीरभद्र की पहली शादी जुब्बल की राजकुमारी रतन कुमारी संग हुई थी.दोनों की चार बेटियां हुईं. साल 1983 में रतन कुमार का निधन हो गया.चुनावी कवरेज पर हिमाचल प्रदेश गए लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी जनता के मिजाजका जायजा लेते हुए.वीरभद्र की दूसरी शादी से हुए विक्रमादित्य इसके दो साल बाद वीरभद्र ने क्योंथल(जुंगा) रियासत की राजकुमारी प्रतिभा सिंह से शादी की. दोनों की उम्र में 23 साल काफर्क है. वीरभद्र और प्रतिभा के दो बच्चे हुए. बेटी अपराजिता और बेटा विक्रमादित्य.अपराजिता की शादी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोते अंगद सिंह सेहुई. इन दिनों वो विक्रमादित्य का प्रचार देख रही हैं .उधर प्रतिभा अर्की मेंवीरभद्र के लिए वोट मांग रही हैं. अब पब्लिक को तय करना है हिमाचल की. क्या नएबक्से में भी ये दोनों नाम होंगे? बक्सा, राज्य के सबसे उम्रदराज और सबसे युवाविधायक का. पता चलेगा 18 दिसंबर को.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: राजनीति तैयार हो जाओ, परिवारवाद के एक और युवराज विक्रमादित्य आ रहे हैंजब गुजरात का कॉल गर्ल रैकेट हिमाचल में चुनावी मुद्दा बन गयाहिमाचल चुनाव: जब वीरभद्र ने विद्या स्टोक्स को तिकड़म करने वाली नेता बताया थाहिमाचल प्रदेश चुनाव: एक चीज जिसने उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी हैभारत को विकसित देश बना सकते हैं चुनाव, ये रहे सुबूतशांता कुमार के होमग्राउंड पर मोदी ने अपना कैंडिडेट उतार दिया है--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप बुलेटिनः गुजरात चुनाव में वो गंद मचने लगी है, जिसका किसी को अंदाजा नहींथा