The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ODi World Cup Pakistan vs England Match likely to get re scheduled as Kolkata Police have concerns over security

पाकिस्तान के एक और वर्ल्ड कप मैच पर संकट, अबकी बार कोलकाता पुलिस ने जताई आपत्ति

पाक का एक और मैच रीशेड्यूल होगा?

Advertisement
pic
5 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2023, 11:35 PM IST)
Pakistan Cricket Team File Photo
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फ़ाइल फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के एक और मैच पर संकट दिख रहा है. भारत के खिलाफ़ होने वाला उनका मैच पहले ही रीशेड्यूल हो चुका है. और अब क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) उनका एक और मैच रीशेड्यूल कराना चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CAB ने ICC को स्थानीय सुरक्षा एजेंसीज़ द्वारा जताई गई चिंता से अवगत करा दिया है.

पाकिस्तान का यह मैच 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ़ होना था. लेकिन इसी दिन काली पूजा पड़ रही है. और इस त्यौहार के लिए बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था में बहुत से पुलिस वालों की जरूरत पड़ती है. यह बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों लोकल क्लब्स इस मौके पर बहुत से आयोजन करेंगे.

# PAKvsENG

छह सदस्यों वाली ICC की एक टीम ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स का दौरा किया. ये टीम तैयारियों का जायजा लेने आई थी. इस मैदान पर कुल पांच मैच होने हैं. इसमें भारत और साउथ अफ़्रीका के बीच 5 नवंबर को होने वाले मैच के साथ, 16 नवंबर को होने वाला टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफ़ाइनल भी शामिल है.

इस मामले में ICC और BCCI की टीम के साथ हुई मीटिंग में शामिल एक सोर्स ने PTI से कहा,

'कोलकाता पुलिस ने दिवाली के दिन होने वाले मैच के लिए सुरक्षा देने पर चिंता जताई है. हमने ICC और BCCI को इस मैच को रीशेड्यूल करने को कहा है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देंगे.'

बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच की तारीख भी बदल गई है. पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन अब ये 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा था. और इसीलिए इस मैच को सुरक्षा कारणों के चलते एक दिन पहले शिफ्ट किया गया.

जबकि 12 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ़ होने वाला पाकिस्तान का मैच अब कुछ दिन पहले खेला जाएगा. हालांकि इस मसले पर CAB के प्रेसिडेंट स्नेहाशीष गांगुली ने कहा,

'हमें अभी तक कोलकाता पुलिस से ऑफिशली कुछ भी नहीं कहा गया है. जब हम हमें ऑफिशली कुछ नहीं मिलता, हम ICC को इन्फॉर्म नहीं कर सकते. सुरक्षा का विषय अभी भी कोलकाता पुलिस के द्वारा देखा जा रहा है. यह हमारा मामला नहीं है. जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास कोई भी ऑफिशल सूचना नहीं है, अगर ऐसा कुछ हुआ तो हम ICC को सूचित करेंगे.'

हालांकि, मामला चाहे जो हो. लेकिन जिस तरह से लगातार मैच रीशेड्यूल हो रहे हैं, उससे BCCI पर बड़ा सवाल उठता दिख रहा है. कहीं ऐसा तो नहीं कि BCCI ने लोकल सुरक्षा एजेंसीज़ या राज्य बोर्ड्स से बात किए बिना ही सारा शेड्यूल बना डाला. अगर ऐसा हुआ, फिर तो संकट बढ़ने वाला है.

वीडियो: हार्दिक पांड्या- राहुल द्रविड़ एक्सपेरिमेंट कर टीम इंडिया का नास कर रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()