ICC T20 विश्वकप 2021. मैच नंबर 32. न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड. वैसे तो इस मैच मेंदो विदेशी टीमें खेल रही हैं. लेकिन यह मैच भारतीय टीम के विश्वकप कैम्पेन केनज़रिये से भी बहुत ज़रूरी है. क्योंकि अब यहां से न्यूज़ीलैंड की हर जीत भारत कीटेंशन बढ़ाएगी. ऐसे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उतरने वाली हर टीम इस बात को अच्छे सेजानती है कि भारतीय टीम की नज़र ग्रुप 2 के हर मुकाबले पर लगी हुई है. विश्वकपपॉइंट्स टेबल के इसी समीकरण की वजह से मैदान पर एक बहुत ही प्यारी घटना देखने कोमिली. किवी टीम मैच में बल्लेबाज़ी कर रही थी. तभी विकेट के पीछे से स्कॉटलैंड टीमके विकेटकीपर मैट क्रॉस ने अपने गेंदबाज़ को मोटिवेट करने के लिए बातें शुरू कीं.उन्होंने पारी के आठवें ओवर में अपने स्पिनर क्रिस ग्रीव्स को मोटिवेट करने के लिएभारत का नाम लिया. उन्होंने कहा, 'कम ऑन क्रिस ग्रीव्स...होल ऑफ इंडिया इज़ बिहाइंडयू हियर.'Scotland keeper Matt Cross: C'mon Chris Greaves, Whole of India is behind youhere. #NZvSCO #INDvsAFG #T20WorldCup pic.twitter.com/DcDtJcYryG— Mrityunjay Balkrishnan (@Mjy_tweets) November 3, 2021 यानी क्रिस ग्रीव्स यहांपर पूरा भारत तुम्हारे पीछे खड़ा है. ऐसा करने के बाद उनकी ये बातचीत सोशल मीडियापर वायरल हो गई. क्योंकि स्कॉटलैंड की टीम इस बात को अच्छे से जानती है कि अगर वोन्यूज़ीलैंड से जीतती है तो भारतीय क्रिकेट टीम को भी इससे फायदा होगा. इस मुकाबलेमें न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट खोकर 172 रन बनाए.जिसमें सबसे ज़्यादा रन बनाए टीम के ओपनर मार्टिल गप्टिल ने. गप्टिल शतक से चूकेलेकिन 56 गेंदों में 93 रनों की एक ऐसी पारी खेल गए जिससे उनकी टीम का काम बन गया.आखिर में ग्लेन फिलिप्स ने भी 33 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाज़ी मेंस्कॉटलैंड के लिए सफयान शरीफ और व्हील ने 2-2 विकेट चटकाए.