ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के वीजा मसले परकमेंट किया है. मॉरिसन ने साफ कहा कि इस मामले पर सरकार का फैसला लेना बाकी है.इसके बाद मॉरिसन ने जोकोविच पर आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया. दरअसल कोर्ट केसजीतने के बाद भी नोवाक जोकोविच की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है. कैनबरा मेंप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉटमॉरिसन से सवाल किया. तो उन्होंने कहा, 'सरकार गंभीरता से जोकोविच पर आखिरी फैसलालेने की सोच रही है. मिनिस्टर एलेक्स हॉक के पास जोकोविच का वीजा रद्द करने कीविवेकाधीन शक्ति है. और फिलहाल मैं इस मसले पर आगे कुछ कमेंट नहीं करना चाहूंगा.'बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मिनिस्टर एलेक्स हॉक के पास नोवाक जोकोविच कावीजा रद्द करने का अधिकार है. अगर वह विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग करते हैं. तो फिरजोकोविच न तो ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में खेल पाएंगे और न ही अगले तीन सालों तकऑस्ट्रेलिया घुस पाएंगे. #The Curious Case of Djokovic पिछले दिनों नोवाक जोकोविचने एक नया खुलासा कर अपने लिए और भी मुश्किलें बढ़ा ली है. जोकोविच ने स्वीकारा किकोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद उन्होंने L’Equipe अख़बार के एक पत्रकार से मुलाक़ातकी, और उन्हें 33 मिनट का इंटरव्यू दिया था. जोकोविच ने कहा कि वह पत्रकार को निराशनहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ऐसा किया. इतना ही नहीं जोकोविच ने इस इवेंटमें बगैर मास्क के फोटोशूट भी करवाया था. इसके बाद लगातार हो रही आलोचना को देखतेहुए सर्बियाई खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई पेश की. जोकोविच ने बतायाकि उनके एजेंट से इमिग्रेशन दस्तावेजों में कोरोना की जानकारी को लेकर कई गलतियांहुई थी. एजेंट ने गलत बॉक्स में निशान लगाया था और यह मानवीय गलती है. दरअसल, फॉर्ममें ये जानकारी दी गई थी कि ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले जोकोविच ने14 दिन तक कहीं यात्रा नहीं की थी. लेकिन 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन खिलाड़ी कोदो हफ्ते पहले ही स्पेन और सर्बिया में देखा गया था.World’s top-ranked men’s tennis player Novak Djokovic included in AustralianOpen draw as visa decision looms https://t.co/5ImoiXs8uIpic.twitter.com/czsGtA5BpE— Al Jazeera English (@AJEnglish) January 13, 2022 चूंकि नोवाक जोकोविच नेवैक्सीन नहीं लगवाई है. और बीते कुछ हफ्तों में कई गलतियां की है. इस आधार पर उन परठोस केस बन रहा है. 17 जनवरी से ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू है. उन्हें ड्रॉ में भी शामिलकर लिया गया है. 17 जनवरी को सर्बिया के ही मियोमिर केसमानोविच से मुकाबला है.बावजूद इसके ये स्पष्ट नहीं है कि जोकोविच इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल पाएंगेया नहीं? उन्हें भी सरकार के आखिरी फैसले का इंतजार है.