विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) का वीजा दूसरी बाररद्द हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मिनिस्टर एलेक्स हॉक ने विवेकाधीन शक्तिका प्रयोग करते हुए जोकोविच का वीजा रद्द किया है. अब नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलियनओपन 2022 में खेलना नामुमकिन है. इतना ही नहीं, वीजा रद्द होने के बाद संभव है किअगले तीन साल तक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया में घुस नहीं सकेंगे. हालांकि आधिकारिक तौर परइस बात की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नियम तो यही कहता है. एलेक्सहॉक ने जोकोविच का वीजा रद्द करते हुए अपने बयान में कहा, 'आज मैं अपनी शक्ति काप्रयोग करते हुए माइग्रेशन एक्ट के सेक्शन 133C(3) के तहत नोवाक जोकोविच का वीजाजनहित के आधार पर रद्द करता हूं.'BREAKING:Alex Hawke, the Australian Minister for Immigration, has cancelled NovakDjokovic's Australian visa "on the basis that it was in the public interest todo so." This is effectively a re-deportation order for the unvaccinatednine-time #AusOpen champion. pic.twitter.com/2P611AbUiw — Ben Rothenberg(@BenRothenberg) January 14, 2022 बता दें कि इससे पहले जब नोवाक जोकोविच का वीजारद्द हुआ था तो सर्बियाई खिलाड़ी ने कोर्ट में अपील की थी. जिसके बाद कोर्ट नेऑस्ट्रेलियाई सरकार को आदेश दिया था कि जोकोविच का पासपोर्ट और उनका तमाम सामानतुरंत वापस लौटाया जाए. साथ ही उन्हें डिटेंशन सेंटर से भी बाहर निकाला जाए. इसकेबाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार की खूब आलोचना हुई थी. बाद में इमिग्रेशन मिनिस्टर एलेक्सहॉक ने कहा था कि वह अपनी विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग कर दूसरी बार वीजा रद्द करनेपर विचार करेंगे. और एलेक्स हॉक ने ये कर दिखाया. हालांकि जोकोविच के वकील फिर सेफेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में सरकार के फैसले को चैलेंज कर सकते हैं. जैसा किउन्होंने पहले भी किया था. बता दें कि पिछले दिनों नोवाक जोकोविच के वीजा विवाद परवर्ल्ड नंबर चार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास का बयान भी आया था. स्टेफानोससितसिपास ने जोकोविच पर तंज कसते हुए कहा था, 'वह अपने बनाए गए नियम पर चल रहे हैं.और वो काम कर रहे हैं जो बाकी खिलाड़ियों में करने की हिम्मत नहीं है. किसी ने सोचानहीं होगा कि जोकोविच बिना वैक्सीन लगवाए ही ऑस्ट्रेलिया खेलने आ जाएंगे. औरप्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे. ग्रैंडस्लैम को इस तरह खतरे में डालने का रिस्क हरखिलाड़ी नहीं उठा सकता है.' बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया आने से पहले और उसके बादनोवाक जोकोविच ने कई गलतियां की. नियमों का उल्लंघन किया. पहले तो उन्होंने वैक्सीननहीं लगवाई. कहा कि टेनिस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उन्हें मेडिकल छूट मिली है. बादमें जब वीजा रद्द हुआ और जोकोविच को बॉर्डर फोर्स ने मेडिकल छूट साबित करने को कहातो वह ऐसा नहीं कर पाए. इसके बाद 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने दिसंबर में खुदके कोरोना पॉजिटिव होने की बात छिपाना स्वीकार. और तो और 14 दिनों की ट्रैवलहिस्ट्री भी गलत बताई. इसके बाद भी जोकोविच उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऑस्ट्रेलियनओपन में खेलने का अधिकार रखते हैं. खैर 17 जनवरी से साल का पहला ग्रैंडस्लैम शुरूहोने जा रहा है. जोकोविच को पहली सीड दे दी गई थी. जब ड्रॉ निकला तो उनका पहला मैचसर्बिया के ही मियोमिर केसमानोविच से था. देखने वाली बात ये होगी कि नोवाक जोकोविचआगे क्या कदम उठाते हैं. झोला उठाकर वापस घर जाते हैं या फिर कोर्ट मेंऑस्ट्रेलियाई सरकार के खिलाफ केस लड़ते हैं.