नोवाक जोकोविच. दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी. नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनऔर 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन. अब नोवाक जोकोविच की निगाहें 21वें स्लैम परहै. जोकोविच साल का पहला ग्रैंडस्लैम यानी ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतना चाहते हैं. औरइसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच भी गए हैं. लेकिन जोकोविच के सामने एक बड़ी समस्याआकर खड़ी हो गई है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है किनोवाक जोकोविच को अपनी विशेष मेडिकल छूट दिखानी होगी. वरना उन्हें अगली फ्लाइट पकड़वापस घर जाना पड़ेगा. बता दें कि 4 जनवरी को नोवाक जोकोविच ने अपने सोशल मीडियाहैंडल पर एक तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट के जरिये जोकोविच कन्फर्म कर रहे थे कि वहऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं. अपने इस पोस्ट में नए साल कीशुभकामनाएं देते हुए जोकोविच ने लिखा, 'मैंने ब्रेक के दौरान अपने परिवार वालों केसाथ शानदार वक्त बिताया है और आज मैं विशेष छूट के साथ जा रहा हूं.'Happy New Year! Wishing you all health, love & joy in every moment & may youfeel love & respect towards all beings on this wonderful planet.I’ve spent fantastic quality time with loved ones over break & today I’m headingDown Under with an exemption permission. Let’s go 2022!pic.twitter.com/e688iSO2d4 — Novak Djokovic (@DjokerNole) January 4, 2022 #मामला क्या है? दरअसल इससे पहले नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेनेपर संदेह था. सर्बियाई खिलाड़ी ये बताने से इनकार कर रहे थे कि उन्होंने वैक्सीनलगावाई है या नहीं? जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए आयोजकों को अपनावैक्सीनेशन स्टेटस बताना जरूरी है. उधर नोवाक जोकोविच को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जानेसोशल मीडिया पर लोगों ने खूब हंगामा किया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रीस्कॉट मॉरिसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोवाक जोकोविच पर बड़ा बयान दिया. स्कॉटमॉरिसन ने जोकोविच को वॉर्निंग देते हुए कहा, 'अगर कोई व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया आ रहाहै तो उन्हें बॉर्डर के नियमों का पालन करना होगा. अब नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियापहुंच चुके हैं. अगर अब तक उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो फिर लगवानी होगी. औरअगर उन्हें स्पेशल छूट मिली है तो वो सुबूत दें कि किन मेडिकल कारणों की वजह से वहवैक्सिनेट नहीं हो सकते हैं. हमें उनके सुबूत का इंतजार है. अगर सुबूत नाकाफ़ी है तोउन्हें कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगी. फिर जोकोविच को अगली फ्लाइट पकड़कर वापसघर जाना होगा. किसी के लिए भी स्पेशल नियम नहीं बनेगा.' इससे पहले टेनिसऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से नोवाक जोकोविच पर बयान आयाथा. टेनिस ऑस्ट्रेलिया के CEO क्रेग टाइली ने जोकोविच का बचाव करते हुए कहा, 'नोवाकने विशेष मेडिकल छूट के लिए अप्लाई किया था. और उन्हें हमारे पैनल के एक्सपर्ट नेइजाजत दे दी है. प्रोफेशनल खिलाड़ियों को पर्सनल और मेडिकल जानकारी का खुलासा नहींकरना होता है. और ये नियम सभी के लिए है. विशेष छूट के लिए 26 खिलाड़ियों ने अप्लाईकिया था. और सिर्फ एक को इजाजत मिली. छह महीने पहले ही हमने सभी खिलाड़ियों को कहदिया था कि वह वैक्सिनेशन कराएं और फिर ऑस्ट्रेलिया खेलने आएं. अब ये नोवाक परनिर्भर करता है कि वह मेडिकल या निजी जानकारी बताना चाहते हैं या नहीं.' बता दें किऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट 30 जनवरी तक चलेगा. नोवाकजोकोविच डिफेंडिंग चैंपियन हैं. 2019 से वह लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतचुके हैं.