नोवाक जोकोविच की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. जी हां, आपकी तरह हमें भी ये बातलिखते हुए अजीब लग रहा है. क्योंकि हम दोनों ही पिछले कुछ दिनों में इस बात को कईबार लिख और पढ़ चुके हैं. लेकिन सच यही है कि जोकोविच के लिए हालात और मुश्किल होतेदिख रहे हैं. स्पेन के प्राइम मिनिस्टर पेड्रो सांचेज़ ने साफ कर दिया है कि स्पेनआने के लिए जोकोविच को वहां के नियमों को मानना होगा. वैक्सीन ना लगवाने के चलतेऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट कर दिए गए जोकोविच के बारे में सवाल होने पर सांचेज़ नेकहा, 'कोई भी खिलाड़ी जो हमारे देश में खेलना चाहता है उसे हर हाल में स्पेन केस्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा.' सोमवार को स्पेन में मौजूद रहे जर्मन चांसलरओलाफ शोल्ट्स भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त सांचेज़ के साथ ही थे. उन्होंने भीजोर देकर कहा कि अलग-अलग देशों के नियमों का पालन होना ही चाहिए. ओलाफ ने कहा, 'हमसभी को उनका पालन करना होगा, इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं.' बता दें किजोकोविच अक्सर स्पेन आते रहते हैं. और माबेया के दक्षिणी रिजॉर्ट में उनका एक घर भीहै. उन्होंने दिसंबर लास्ट और जनवरी की शुरुआत में यहां कुछ दिन बिताए थे. कुछवीडियोज में वह यहां पर प्रैक्टिस करते भी दिखे थे.Novak Djokovic has to comply with Spain's health rules to be able to compete inMadrid Open, according to Spain's Prime Minister.The PM says he supports Australia's move to deport Djokovic: "The rules arethere to comply with and no one is above the rules." — Kyle Griffin(@kylegriffin1) January 18, 2022 स्पेन के मौजूदा नियमों के मुताबिक वहां आने केलिए लोगों के पास या तो वैक्सीन सर्टिफिकेट हो, नेगेटिव PCR रिपोर्ट हो या फिर एकसर्टिफिकेट जिससे साबित हो कि वह कोविड से उबरे हैं. स्पेन ने पॉजिटिव आने वालेलोगों के लिए कड़े क्वॉरंटीन नियम बनाए हैं. हालांकि यहां पर वैक्सीन लगवाने कीबाध्यता नहीं है. इधर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटाए जाने के बाद जोकोविच वापस अपने देशसर्बिया पहुंच गए हैं. जहां बेलग्राद एयरपोर्ट पर फ़ैन्स ने उनका जोरदार स्वागतकिया. फ़ैन्स ने जोकोविच के स्वागत में 'आप हमारे चैंपियन हैं नोवाक' के नारे लगातेहुए सर्बिया के झंडे लहराए. कुल नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जोकोविच लगातारतीन बार से यह खिताब जीत रहे थे. लेकिन अब वह अगले तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में नहींघुस पाएंगे.