विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टेनिस कोर्ट पर वापसी करने वाले हैं.रिपोर्ट्स की मानें तो जोकोविच दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में खेल सकतेहैं. ये टूर्नामेंट 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. नोवाक जोकोविच का नाम एंट्रीलिस्ट में शामिल कर लिया गया है. जोकोविच ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिपपांच बार जीती है. और इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जोकोविच को वैक्सीनलगाने की जरूरत भी नहीं है. # Visa Controversy बता दें कि 20 बार के ग्रैंडस्लैमचैंपियन नोवाक जोकोविच हाल ही में काफी विवादों में रहे थे. इन्हीं विवादों केचलते वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले सके. दरअसल, जोकोविच वैक्सीन लगाए बगैरही ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंच गए थे. जोकोविच ने ये बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलियनओपन में हिस्सा लेने के लिए स्पेशल मेडिकल छूट मिली है. ऑस्ट्रेलिया पहुंचते हीजोकोविच को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. जिसके बाद जोकोविच ने चार रातें डिटेंशनसेंटर में भी बिताई.🎾 Novak Djokovic set to make return at Dubai Duty Free Tennis Championshipshttps://t.co/NYK8Xb9u1z— The National (@TheNationalNews) January 26, 2022 इसके बाद जब जोकोविच स्पेशलमेडिकल छूट का सबूत नहीं दे सके, तो ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने उनका वीजा कैंसल करदिया. बाद में सर्बियाई खिलाड़ी ने कोर्ट में अपील की और वह केस जीत गए. हालांकिइसके बाद ये पता चला कि जोकोविच ने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री गलत बताई थी और साथ हीकोरोना पॉजिटिव होने की बात भी छिपाई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशनमिनिस्टर एलेक्स हॉक ने अपनी विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए दूसरी बार जोकोविचका वीजा रद्द कर दिया. लिहाजा नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन को ऑस्ट्रेलिया सेवापस लौटना पड़ा. और अब वह तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे. और न हीऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले पाएंगे. बहरहाल, जोकोविच को उम्मीद है कि वह मार्चमहीने में होने वाले इंडियाना वेल्स और मयामी ओपन में हिस्सा ले सकेंगे. लेकिन यहांभी उनके वैक्सीनेशन स्टेटस पर बात फंसेगी. अमेरिका के नियमों के मुताबिक, अमेरिकाआने वाले हर यात्री को वैक्सीनेट होना चाहिए. ऐसे में जोकोविच की इंडियाना वेल्स औरमयामी ओपन में भागीदारी पर संशय है. क्योंकि उन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है.इसके बाद अप्रैल में मोंटे कार्लो भी खेला जाना है. ये सीजन का पहला क्ले कोर्टटूर्नामेंट होगा. और फिर मई में फ्रेंच ओपन भी है. जिसमें हिस्सा लेने के लिएडिफेंडिंग चैंपियन जोकोविच को हर हाल में वैक्सीन लगवानी होगी.