वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की मुश्किलें खत्महोने का नाम नहीं ले रही हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने की आशंकाओं के बीचनोवाक जोकोविच ने बड़ा खुलासा किया है. जोकोविच ने माना है कि कोरोना पॉजिटिव होनेके बावजूद उन्होंने एक पत्रकार से मुलाक़ात की, और उन्हें इंटरव्यू दिया था. जोकोविचने कहा कि वह पत्रकार को निराश नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ऐसा किया. बतादें कि नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच अख़बार L’Equipe को 33 मिनट का एक इंटरव्यू दिया था.और अखबार के मुताबिक़, उस मीडिया इवेंट में जोकोविच ने बगैर मास्क के फोटोशूट करवायाथा. इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की वजह से सर्बियाई स्टार की खूब आलोचना हो रही है.और इस मामले में सर्बिया की प्राइम मिनिस्टर एना बर्नाबिच ने भी उन्हें सपोर्ट करनेसे मना कर दिया है. बर्नाबिच का कहना है कि अगर कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने केबाद भी जोकोविच ने इवेंट्स में हिस्सा लिया, तो यह साफ़ तौर पर नियमों का उल्लंघनहै. क्योंकि कोरोना पॉजिटिव होने पर नोवाक को आइसोलेशन में होना चाहिए था.Novak Djokovic acknowledged that a travel document he presented to Australianborder officials last week contained false information. He also said that heparticipated in an interview and photo shoot in Serbia after testing positivefor Covid. https://t.co/Uj10Q52e0K— The New York Times (@nytimes) January 12, 2022 उधर, नौ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपनचैंपियन नोवाक जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इन बातों को आहत करने वाला बतायाहै. जोकोविच ने लिखा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौजूदगी पर लोगों में व्यापक चिंताको कम करने के लिए गलत सूचनाओं को लेकर सफाई देना चाहता हूं. मैंने रैपिड टेस्टकरवाए थे, जिसके रिजल्ट नेगेटिव आए थे. बाद में एक टेस्ट पॉजिटिव आया तो मैंनेसावधानी बरती. लेकिन मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. मेरी यात्रा दस्तावेजोंमें की गई गलतियों को मेरी सहयोगी टीम ने पेश किया था. मेरे एजेंट ने गलत बॉक्स मेंनिशान लगाया था और इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं. यह मानवीय गलती है और निश्चित तौरपर ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया. इस मामले को स्पष्ट करने के लिये टीम नेऑस्ट्रेलियाई सरकार को अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराई है.' बता दें कि पिछले दिनोंमेलबर्न आने पर जोकोविच के इमिग्रेशन दस्तावेजों में कोरोना की जानकारी को लेकर कईगलतियां हुई थी. फॉर्म में ये जानकारी दी गई थी कि ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइटपकड़ने से पहले उन्होंने 14 दिन तक कहीं यात्रा नहीं की थी. लेकिन 20 बार केग्रैंडस्लैम चैंपियन खिलाड़ी को दो हफ्ते पहले ही स्पेन और सर्बिया में देखा गया था.इस कारण अब जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने का खतरा और बढ़ गया है. बता देंकि फिलहाल जोकोविच को अदालत ने ऑस्ट्रेलिया में रहने की इजाजत दे रखी है. साथ हीउन्हें ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहली सीड भी दे दी गई है. लेकिन इस बात की गारंटी नहींहै कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले पाएंगे या भी नहीं. दरअसल ऑस्ट्रेलिया केइमिग्रेशन मिनिस्टर एलेक्स हॉक के ऑफिस का कहना है कि वे अभी भी जोकोविच का वीजारद्द करने के लिए अपनी विवेकाधीन शक्ति का प्रयोग करने पर विचार कर रहे हैं. और अगरवह ऐसा करते हैं, तो जोकोविच तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में घुस नहीं पाएंगे.