The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Not winning the World Cup remains my only regret says Jhulan Goswami on eve of retirement

20 साल भारत के लिए क्रिकेट खेलकर भी एक मलाल साथ ले जा रही हैं झूलन!

झूलन को किस बात का है मलाल.

Advertisement
Jhulan Goswami set to retire after last ODI against England
झूलन गोस्वामी (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
24 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 24 सितंबर 2022, 04:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

झूलन गोस्वामी. इंडिया की दिग्गज फास्ट बॉलर. शनिवार को झूलन के क्रिकेटिंग करियर का आखिरी मैच है. झूलन ने अपने बेहतरीन करियर के बाद बताया कि आखिर किस चीज़ का मलाल उन्हें आज भी है. झूलन ने कहा कि उन्हें 2005 और 2017 में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका मिला. लेकिन वो मैच जीत नहीं पाई. उन्होंने कहा,

Image embed

झूलन का रिकॉर्ड शानदार है. झूलन इकलौती ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट्स लिए हैं. 2002 में डेब्यू करने के बाद झूलन ने 203 मैच खेलकर 262 विकेट्स अपने नाम किए. झूलन वेस्ट बंगाल के चाकदाह से आती हैं, और इस पीढ़ी के कई प्लेयर्स के लिए प्रेरणा भी हैं. अपनी करियर पर बात करते हुए झूलन ने कहा -

Image embed

गोस्वामी ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि इंडियन टीम की कैप मिलना उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा रहा. झूलन ने कहा -

Image embed

झूलन ने इस बातचीत में ये भी बताया कैसे एक मुकाबले ने उन्हें इस कदर प्रोत्साहित किया कि वो इंडियन टीम के लिए खेलने के लिए लग गईं. झूलन ने कहा,  

Image embed

झूलन गोस्वामी भारतीय क्रिकेट की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं. जिन्होंने अपने खेल से अपनी अलग पहचान बनाई. झूलन ने हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. 

इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है. पहले मैच में स्मृति मांधना और दूसरे मैच में कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने शानदार बैटिंग कर टीम को मैच जिताया था. 

भुवनेश्वर कुमार को कोसने वालों को भुवी की बीवी ने सही जवाब दिया है

Advertisement

Advertisement

()