The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • noor ahmad bowling spell turning point csk vs kkr ipl 2026

नूर अहमद की 3 गेंदों ने कैसे KKR का 'नूर' उड़ा दिया?

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे. कोलकाता की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन उन्होंने किसी तरह 10वें ओवर तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे. तभी नूर अहमद के एक ओवर ने पूरी बाजी पलट दी.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026, 11:34 PM IST)
rcb, sports news, cricket news
केकेआर के खिलाफ मैच से पहले नूर अहमद ने इस सीजन एक ही विकेट लिया था. (Photo-Pti)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 क्रिकेट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यहां मैच का रुख बदलने के लिए एक ओवर ही काफी होता है. चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में नूर अहमद के दूसरे ओवर से यही साबित हुआ. इस ओवर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत से बहुत दूर और चेन्नई सुपर किंग्स को बहुत करीब पहुंचा दिया. 

नूर अहमद का कमाल का ओवर

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने किसी तरह 10वें ओवर तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे. टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे धीरे-धीरे रंग में आ रहे थे और रिंकू सिंह के साथ साझेदारी जमा रहे थे. तभी चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गेंद थमाई नूर अहमद को. अफगानिस्तान के इस युवा गेंदबाज का यह दूसरा ही ओवर था. अपने पहले ओवर में नूर ने 10 रन दिए थे. इस ओवर में वह ज्यादा अग्रेसिव दिखे.

ओवर की पहली चार गेंदों पर केवल चार सिंगल ही आए. पांचवीं गेंद पर रहाणे ने एक्सट्रा कवर पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन ठीक तरह टाइम नहीं कर पाए. वह सीधे कप्तान गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. 22 गेंदों में 28 रन बनाकर रहाणे पवेलियन लौट गए. यह नूर का 50वां IPL विकेट था. रहाणे उस समय सबसे सेट बल्लेबाज थे, ऐसे में उनके जाने से केकेआर बैकफुट पर आ गई. लेकिन असली डैमेज अभी बाकी था.

अगली गेंद पर केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी करने आए. ग्रीन नूर की गेंद को जज नहीं कर पाए और गेंद बल्ले को छुए बगैर स्टंप्स से टकरा गई. ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके और एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. इस ओवर ने केकेआर को एक तरह से मैच से बाहर ही कर दिया. 

यह भी पढ़ें- ऋतुराज की खराब फॉर्म जारी, KKR के खिलाफ फिर हुए फ्लॉप 

नूर का शानदार स्पेल

नूर यहीं नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद केकेआर के फिनिशर रिंकू सिंह को भी अपना शिकार बनाया. 13वें ओवर की पहली चार गेंद पर नूर ने कोई रन नहीं दिया. इसके बाद रिंकू पर दबाव नजर आने लगा. उन्होंने पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि उनकी कोशिश काम नहीं आई और शिवम दुबे ने कैच ले लिया.

नूर टीम के लिए काफी किफायती भी रहे. अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 21 रन देकर तीन विकेट लिए. इस दौरान उनका इकोनमी रेट 5.20 का रहा जो कि इस मैच में बेस्ट था. केकेआर के खिलाफ मैच से पहले नूर अहमद ने इस सीजन एक ही विकेट लिया था. 

वीडियो: RR और SRH के बीच मुकाबला, प्रफुल हिंगे बने 'स्टार प्लेयर ऑफ़ द मैच'

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()