युजवेंद्र चाहल ने बताया- बस में अब भी खाली रहती है धोनी की सीट
चाहल टीवी पर बताया- माही टीम के साथ बस में किस सीट पर बैठते थे.
Advertisement

युजवेंद्र चाहल (फोटो: बीसीसीआई.टीवी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड में है. टी-20 सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही है. तीसरा टी-20 मैच खेलने हैमिल्टन पहुंच गई है, जहां 29 जनवरी को मैच खेला जाना है. टीम इंडिया बस से ऑकलैंड से हैमिल्टन पहुंची. खास बात ये है कि इस यात्रा के दौरान चाहल टीवी पर युजवेंद्र चाहल आए और साथी खिलाड़ियों से बातचीत की.
इस वीडियो में चाहल ने बताया-
वीडियो- भारत में T20I वर्ल्ड कप खेलने से PCB CEO वसीम खान ने क्यों मना किया?
एक ऐसे शख्स हैं, जो चाहल टीवी पर आना चाहते थे. यहां आने के लिए तड़पते थे. मैंने उन्हें कहा- नहीं धोनी भइया, अभी नहीं, अभी टाइम है...चाहल ने आगे बताया-
टीम बस की जिस आखिरी सीट पर महेंद्र सिंह धोनी बैठा करते थे, वहां अभी भी कोई नहीं बैठता है. हम उन्हें बहुत मिस करते हैं.वीडियो देखिए.
महेंद्र सिंह क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. धोनी के भविष्य पर लगातार अटकलें लग रही हैं. BCCI ने उन्हें हाल ही में अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. चाहल टीवी है क्या? BCCI अपने क्रिकेट फैंस को एंगेज करने के लिए सालभर से मैच के आखिरी में या प्रैक्टिस के दौरान या फिर कभी और एक खिलाड़ी का दूसरे खिलाड़ी से मज़ेदार इंटरव्यू करा रहा है. इंटरव्यू में दोनों खिलाड़ी मैच के साथ ही बतियाते नज़र आते हैं. चाहल बीते बरसों में कई बार ऐसा कर चुके हैं. अब इस टॉक शो का नाम चाहल टीवी दे दिया गया है. सारे वीडियो BCCI की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं.MUST WATCH: We get you Chahal TV from the Bus! 🚌 This one is en route from Auckland to Hamilton 😎😎 - by @RajalArora @yuzi_chahal #TeamIndia
Full Video here ➡️➡️ https://t.co/4jIRkRitRh pic.twitter.com/ZJxMtRGsQu — BCCI (@BCCI) January 27, 2020
वीडियो- भारत में T20I वर्ल्ड कप खेलने से PCB CEO वसीम खान ने क्यों मना किया?

