The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Nitu Ghanghas wins gold medal in 48 kg women's boxing at CWG2022, defeats English boxer in Final

फाइनल में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराकर नीतू ने रच दिया इतिहास

नीतू की जीत में उनकी पिता की अहम भूमिका रही है.

Advertisement
pic
7 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 7 अगस्त 2022, 04:13 PM IST)
Nitu Ghanghas wins gold at CWG2022
मैच जीतने के बाद नीतू (Courtesy: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय पहलवानों के बाद भारतीय बॉक्सर्स का दबदबा शुरू हो गया है. इंडिया के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG2022) में बॉक्सिंग का पहला गोल्ड आ गया है. 21 साल की नीतू घंघस (Nitu Ghanghas) ने भारत के लिए 48 kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल में नीतू ने इंग्लैंड की डेमी-जेड रेज़टान को हराया. पहला राउंड 4-1 से जीतने के बाद नीतू ने बाकी दोनों राउंड्स में अटैकिंग गेम खेल दोनों राउंड्स को क्लीन स्वीप कर लिया. आखिर में नीतू ने इस मुकाबले को 5-0 से अपने नाम किया.

शुरुआत से मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड में रेज़टान के कुछ मुक्कों ने नीतू को परेशान ज़रूर किया. लेकिन भारतीय नेशनल चैम्पियन ने इस चीज़ को खुद पर हावी नहीं होने दिया. बाकी दो राउंड्स में नीतू ने एक के बाद एक मुक्के बरसाए और मेडल अपने नाम कर लिया. नीतू ने क्वार्टरफाइनल से ही अच्छा प्रदर्शन दिखाया और उनसे फ़ैन्स को एक मेडल की उम्मीद भी थी. क्वार्टरफाइनल में नीतू का मुकाबला नॉर्थर्न आयरलैंड की निकोल क्लॉएड से हुआ. इस मुकाबले को नीतू ने नॉकडाउन से जीता. उस मुकाबले में नीतू कुछ इस तरह हावी थी कि तीसरा राउंड खेला भी नहीं गया.

सेमीफाइनल में नीतू के सामने कनाडा की प्रियंका ढिल्लों थी. प्रियंका के सामने भी नीतू ने अपनी कमाल की फॉर्म बरकरार रखी. दबदबा कुछ ऐसा रहा कि रेफरी को मैच रोकना पड़ा और नीतू को विजेता घोषित कर दिया गया. इसके बाद फाइनल में नीतू ने क्या किया. ये तो अब पूरा देश जान गया है. नीतू ने जो गोल्ड मेडल जीता वो CWG 2022 में भारत का 14वां गोल्ड मेडल है.

21 साल की नीतू, हरियाणा के भिवानी के धनाना गांव से आती हैं. नीतू ने महज़ 12 साल की उम्र में बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया ता. नीतू के पिता ने उनका पूरा समर्थन किया. नीतू के करियर को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता ने सरकारी नौकरी से तीन साल का ब्रेक ले लिया. इस दौरान वो नीतू को लेकर हर दिन बॉक्सिंग क्लब जाते थे. इसके बाद कम उम्र से ही नीतू ने इंडिया के लिए मेडल्स जीतने शुरू कर दिए. शुरुआत में उनकी कोचिंग जगदीश सिंह ने की. जब नीतू नेशनल कैंप का हिस्सा थीं, तब उनकी ट्रेनिंग भास्कर भट्ट ने की.

नीतू ने 2017 और फिर 2018 में विमेन्स यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता. नीतू ने एशियन यूथ चैंपियनशिप्स में भी गोल्ड मेडल जीता है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जाने से पहले नीतू ने आयरलैंड में ट्रेनिंग की. जिसका उन्हें बहुत फायदा हुआ.

CWG 2022 में इंडियन वेटलिफ्टर्स ने कुल 10 मेडल जीत मेडल टैली टॉप की

Advertisement

Advertisement

()