निकलस पूरन ने वेस्टइंडीज़ टीम की कप्तानी छोड़कर बड़ी बात कही है!
महज सात महीने तक टीम के कप्तान रहे पूरन.
.webp?width=210)
T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में इस्तीफों का दौर जारी है. कोच फिल सिमंस के बाद अब लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के कप्तान निकलस पूरन (Nicholas Pooran) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस साल मई में ही टीम की कप्तानी संभाली थी. पूरन ने अपने इस फैसले को टीम के हित में बताया है.
इस साल अप्रैल के महीने में कायरन पोलार्ड ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. जिसके बाद पूरन को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. हालांकि उनकी कप्तानी में टीम कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. यहां तक कि ये टीम विश्व कप के सुपर-12 के लिए क्वॉलिफाई भी नहीं कर पाई. पहले स्कॉटलैंड और फिर आयरलैंड से वेस्टइंडीज़ को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद पूरन ने ये फैसला लिया.
पूरन के मुताबिक अगले साल दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद होने वाले मैचेज की तैयारी के लिए वो टीम को समय देना चाहते हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा,
पूरन ने आगे कहा कि कप्तानी छोड़कर मुझे लगता है कि मैं टीम के हित में सही फ़ैसला ले रहा हूं. उन्होंने लिखा,
# Pooran को नहीं मिली खास सफलतापूरन ने कुल 15 वनडे मुकाबलों में वेस्टइंडीज की कमान संभाली. लेकिन टीम को इसमें से सिर्फ चार मैच में जीत हासिल हुई. वहीं T20I में भी उनका रिकॉर्ड साधारण ही रहा. उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 15 मैच में सिर्फ चार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज को अब अगले मार्च महीने में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का मैच खेलना है. ऐसे में टीम के पास नए कप्तान का ऐलान करने के लिए पर्याप्त समय होगा. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोवमैन पॉवेल को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है.
शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच क्या चल रहा है!

.webp?width=60)

