स्कॉट कगलाइन. न्यूज़ीलैंड के नए नवेले क्रिकेटर हैं. न्यूज़ीलैंड ए में सेलेक्शनहोने को था. आये और कहने लगे कि खेल नहीं पायेंगे. पूछा गया कि काहे नहीं खेलोगे तोबताया कि इनके ऊपर रेप का केस चल रहा है. स्कॉट पर 21 साल की लड़की से मई 2015 मेंरेप करने का इल्ज़ाम है.अगस्त 2016 में स्कॉट के केस को डिसमिस कर दिया गया था. उस वक़्त ज्यूरी किसी नतीजेपर नहीं पहुंच पाई थी. लेकिन अब केस फिर से खोला जा रहा है. 2017 की शुरुआत में फिरसे मुकदमा शुरू होगा. हैमिल्टन में.अपने परिवार के साथ स्कॉट (फ़ोटो: फेसबुक)रेडियो न्यूज़ीलैंड ने वहां के क्रिकेट चीफ़ डेविड व्हाइट की कही बातों को बताया,"अगर सब कुछ नॉर्मल होता तो स्कॉट को न्यूज़ीलैंड ए टीम में सेलेक्ट कर लिया जाता जोअगले महीने से पाकिस्तान ए के खिलाफ़ खेलेगी. लेकिन उसने खुद अपने आप को इसटूर्नामेंट और किसी भी तरह के नेशनल रिप्रेजेंटेशन से दूर रखने की बात की है."स्कॉट का कहना है कि अगर ऐसी स्थिति में वो क्रिकेट खेलता है और न्यूज़ीलैंड कोरिप्रेज़ेंट करता है तो वो अपना 100% नहीं दे पायेगा. अपने केस के चलते उसका फ़ोकसक्रिकेट पर पूरी तरह से नहीं होगा. और ये वाकई ग़लत होगा. डेविड व्हाइट ने बताया किन्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उसकी ये बात मान ली है.स्कॉट कगलाइन 24 साल का मीडियम पेसर है. और लोवर ऑर्डर बैट्समैन है.