छोटे स्कोर मज़ेदार मैच दिखा देते हैं. 243 रन का मामूली सा लक्ष्य बस एक फटके, एकछक्के से भारत से दूर रह गया और न्यूज़ीलैंड ने आखिरकार 6 रन से पहली जीत दर्ज करबोहनी की. न्यूज़ीलैंड की टीम इस दौरे पर अभी तक मैच तो दूर टॉस तक नहीं जीत पाईथी. धोनी ने एक बार फिर टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बैटिंग दे दी. जब न्यूज़ीलैंड काफाइनल स्कोर 242-9 था ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि भारत को कोई मुश्किल होगी. लेकिनआजकल के हिसाब से 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ टिकताहुआ नज़र नहीं आया और पूरी टीम 3 गेंद पहले ही 236 पर ढेर हो गई.भारतीय बल्लेबाज़ों में पांड्या ने लगभग वहां से जीत दिला दी थी जहां से सब उम्मीदछोड़ बैठे थे. लंबे हिट लगाने वाले पांड्या को आज 8वें नंबर पर बैटिंग करने का मौकामिला. पांड्या पहले आते तो ये हो जाता, वो हो जाता छोड़कर देखें, पांड्या, उमेशयादव के साथ मिलकर गाड़ी को लगभग पार लगा गए थे. पांड्या जब आए तब स्कोर था 172-6,ओवर 39.3. थोड़ी देर में ही मिश्रा आउट हो गए. 183-8. भारत को जीत के लिए 51 गेंदोंमें 60 रन चाहिए थे. लेकिन जब पांड्या आउट होकर गए तब 8 गेंदों में 11 रन की ज़रूरतथी. इस दौरान 9वें विकेट के लिए उमेश यादव के साथ प्रेशर-सिचुएशन में 49 रन जोड़डाले. पांड्या ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए. आखिरी ओवर में भारत को 10 रन बनाने थे.पहली गेंद उमेश 2 रन, दूसरी गेंद उमेश 1 रन. और अब पारी थी बुमराह की जो अपनेकैरियर में पहली बार बैटिंग करने आ रहे थे और यही न्यूज़ीलैंड वाले चाह रहे थे.बुमराह ने अपने कैरियर की पहली गेंद तब खेली जब 4 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. बुमराहपहली ही गेंद पर आउट हो गए. उमेश यादव, नंबर 10 के बल्लेबाज 45 मिनट तक पिच पर खड़ेरहे और 23 गेंदों में 18 रन बनाकर नॉट आउट गए. लेकिन हार अंत में नहीं शुरूआत मेंलिखी गई थी.ऐसे हाल में किसी को भी कैरियर की पहली गेंद न खेलनी पड़ीभारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जब वो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट कीऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद के साथ छेड़खाड़ी कर बैठे. इसके बाद फॉर्म में चल रहेविराट कोहली भी सिर्फ 9 के स्कोर पर चलते बने. उन्हें सैंटनर की गेंद पर कीपररॉन्की ने लपका. पिछली पारी की तरह अजिंक्य रहाणे (28) और मनीष पांडे (19) शुरूआतको देखने लायक स्कोर में नहीं बदल पाए. कप्तान धोनी ने जरूर कुछ संघर्ष किया लेकिनवो अपने काम को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके. धोनी ने 39 रन की पारी खेली. इसके कुछदेर बाद अक्षर पटेल भी (17) के स्कोर पर आउट हुए. अमित मिश्रा (1) भी बड़ा शॉटलगाने के चक्कर में डी ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे. पहले गेंदबाज़ी लेने का फैसला उसीसमय सही नज़र आने लगा जब सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पहले ही ओवर में शून्यके स्कोर पर उमेश यादव ने बोल्ड कर दिया. कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने पारीको संभाला. विलियम्सन ने 109 गेंदों में वनडे करियर का आठवां शतक ठोका. यहन्यूजीलैंड की तरफ से इस दौरे का पहला शतक था. पिछले मैच में आखिर तक नॉट आउट जानेवाले टॉम लाथम (46) के रूप में भारत को दूसरी कामयाबी मिली. उन्हें स्पिन गेंदबाजकेदार जाधव ने पवेलियन भेजा. विलियम्सन और लाथम के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनोंकी साझेदारी हुई. इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियां होती गईं और भारत को सही समय परविकेट मिलते रहे.38 रन बाद ही 158 के स्कोर पर गिरा रॉस टेलर (21) को लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने डीपमिडविकेट पर रोहित शर्मा के हाथों कैच करवा दिया. न्यूज़ीलैंड की छोटी-छोटीपार्टनरशिप जारी रहीं और जब बूम-बूम करने का मौका आने ही वाला था 41वें ओवर में टीमइंडिया को चौथी सफलता मिली, जब स्पिनर अमित मिश्रा ने कोरी एंडरसन (21) को अपनादूसरा शिकार बनाया. एंडरसन मिश्रा की ऑफ-मिडिल की गेंद को लेग साइड पर खेलने केचक्कर में आउट हुए. उन्होंने विलियम्सन के साथ मिलकर 46 रन जोड़े. न्यूज़ीलैंड आज50 ओवर भले ही खेल गया हो पर सिर्फ 4 बल्लेबाज़ ही दहाई का आंकड़ा छू पाए.सौजन्य: बीसीसीआईपहले ओवर में पिच पर आने वाले केन विलियम्सन को 43वें ओवर में118 के स्कोर परअजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा दिया. विलियम्स ने रनगति तेज करने की कोशिश की,लेकिन लॉन्ग ऑन पर पकड़ लिए गए. 44वें ओवर में अक्षर पटेल ने एक और झटका दिया औरल्यूक रॉन्ची (6) को धोनी ने लपक लिया. 41 से 45 ओवर में 22 रन खर्च हुए और यहींभारत ने न्यूज़ीलैंड की बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद को पानी में मिला दिया.आखिर के दस ओवरों में सिर्फ एक ओवर ऐसा था जिसमें 6 से ज्यादा रन गए.अमित मिश्रा के बाद तेज गेंदबाज बुमराह ने कीवी टीम की कमर ही तोड़कर रख दी. बुमराहने पहले एंटन डेविच (7) को आउट किया और फिर पिछले मैच में धुआंधार 55 रन बनाने वालेटिम साउदी को बोल्ड कर वापस भेज दिया. पारी के आखिरी ओवर में बुमराह ने मैट हेनरी(6) को भी बोल्ड कर दिया. बुमराह, मिश्रा के 3-3 विकेट और उमेश यादव, अक्षर पटेल औरकेदार जाधव ने एक-एक विकेट की बदौलत न्यूज़ीलैंड 242-9 पर ही रूक गई. इस मुकाबलेमें टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया जबकि कीवी टीम तीन बदलावों के साथ मैदान परउतरी थी. टेस्ट सीरीज और पहले वनडे में हारने के बाद कप्तान केन विलियम्सन ने डगब्रेसेवल, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी की जगह ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और एंटन डेविच कोजगह दी. फीरोजशाह कोटला का मैदान भारत के लिए बेहद खास रहा था. इस मैदान पर टीमइंडिया पिछले 11 सालों से कोई मैच नहीं हारी थी. पर अब आंकड़े कुछ यूं है. कोटला मेखेले गए 20 मैचों में भारत को 12 मैचों में जीत हासिल हुई है. 6 में हार का सामनाकरना पड़ा है, 2 मैच बेनतीजा रहे. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 95 मैच खेले गएजिनमें अब भारत के नाम 47 जीत दर्ज हो गई है. न्यूज़ीलैंड के पक्ष में 42 मैच हैंजबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है, 5 मैच टाई रहे. सीरीज़ 1 -1 से बराबर है और अगला मैचखेलने के लिए दोनों टीमों को फिर धर्मशाला की ओर, उत्तर की ओर फॉरवर्ड कर दियाजाएगा जहां रास्ते में मौहाली पड़ता है. 23 को मैच है.