F1 का 2021-22 सीजन बेहद कऱीबी था. आखिरी रेस यानी की अबू धाबी ग्रां प्री जीतकरमैक्स वर्सटाप्पन वर्ल्ड चैंपियन बने. उन्होंने ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन को हराया.लेकिन इस सीज़न एक ऐसा हादसा हुआ था जिसे वर्सटाप्पन भूलना चाहेंगे. ब्रिटेन ग्रांप्री सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक पर होती है. इस रेस के दौरान वर्सटाप्पन और हैमिल्टनके बीच एक टक्कर हुई थी. इस टक्कर से पहले हैमिल्टन एक कोने पर वर्सटाप्पन कोओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे. इस टक्कर से वर्सटाप्पन रेस से बाहर हो गए. F1 मेंऐसा होना आम है. लेकिन इसके बाद वर्सटाप्पन के फ़ैन्स गुस्सा हो गए. रेस के दौरानउन्होंने हैमिल्टन को बू किया और सोशल मीडिया पर उनकी ड्राइविंग को रैश बताया. फ़ैन्स की इस लिस्ट में एक बड़ा नाम भी शामिल है. नेल्सन पीके. पहले इनके बारे मेंआपको बता देते हैं. पीके तीन बार F1 चैंपियन रह चुके हैं. ब्राज़ील से आने वालेपीके ने 1981, 1983 और 1987 में F1 चैम्पियनशिप जीती थी. पीके की बेटी, केली पीके,मैक्स वर्सटाप्पन की गर्लफ्रेंड हैं. इस रेस पर चर्चा करते हुए एक इंटरव्यू मेंपीके ने हैमिल्टन पर रंगभेदी टिप्पणी कर दी.इंटरव्यू के दौरान पीके ने हैमिल्टन की ड्राइविंग पर सवाल उठाते हुए उनपर रंगभेदीटिप्पणी की. इसके बाद हैमिल्टन ने भी पीके को ट्वीट कर जवाब दिया है. उन्होंने कहा,ये सिर्फ भाषा की बात नहीं है. ऐसे पुराने ख्यालात बदलने चाहिए. हमारे स्पोर्ट मेंइनकी कोई जगह नहीं है. पूरी जिंदगी मेरे आसपास ऐसे लोग रहे हैं और मैं ऐसी समस्याओंसे जूझता रहा हूं. ऐसे लोगों को सीखने का काफी वक्त मिला है. अब वक्त आ गया है किहमें इसके खिलाफ़ एक्शन लेना चाहिए.It’s more than language. These archaic mindsets need to change and have no placein our sport. I’ve been surrounded by these attitudes and targeted my wholelife. There has been plenty of time to learn. Time has come for action.— Lewis Hamilton (@LewisHamilton) June 28, 2022इन सबके बीच F1 ने भी इस मुद्दे पर अपना स्डैंड साफ कर दिया है. एक ट्वीट में F1 नेलिखा -अलगाववादी या नस्लभेदी भाषा की हमारे समाज में कोई जगह नही है. लुईस हमारे स्पोर्टके एम्बेसडर रहे हैं. वो इज़्ज़त के हकदार हैं. विविधता के लिए उनके लगातार प्रयाससे लोगों ने सीख ली है.pic.twitter.com/qk6cqEbVZR— Mercedes-AMG PETRONAS F1 Team (@MercedesAMGF1) June 28, 2022इंग्लैंड के महान फुटबॉलर गैरी लिनेकर ने भी ट्वीट कर पीके के बयान की निंदा कीहै. Dreadful bloke. https://t.co/EWJvzBh6jC— Gary Lineker 💙💛 (@GaryLineker) June 28, 2022आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नेल्सन पीके के बयान से कॉन्ट्रोवर्सी पैदाहुई है. अपने रेसिंग के दिनों में उन्होंने एर्टन सेना को 'गे' कहा था. एक दूसरेमौके पर उन्होंने निगेल मैंसेल की पत्नी को भद्दा कहा था. F1 को चलाने वाली संस्थाFIA ने भी पीके के कमेंट्स की निंदा की है. हालांकि FIA ने ये नहीं बताया कि वोपीके के खिलाफ़ कोई एक्शन लेंगे या नहीं.