नीरज ने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को बधाई देते हुए कही दिल जीतने वाली बात
पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर ने बनाया था रिकॉर्ड.

अरशद नदीम (Arshad Nadeem). पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर. नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. नीरज चोपड़ा की गैर-मौजूदगी में पाकिस्तानी एथलीट ने 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तक भाला फेंक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. और नदीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद नीरज ने उन्हें बधाई दी है.
पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर ने 90.18 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ये किसी साउथ एशियन खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था. इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को पछाड़ने वाले एंडरसन पीटर्स को हरा दिया. एंडरसन 88.64 मीटर की दूरी तक भाला फेंक दूसरे स्थान पर रहे.
नीरज ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी एथलीट और अपने दोस्त अरशद नदीम को बधाई दी. साथ ही उन्होंने नदीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी है. पाक एथलीट ने इस बेहतरीन प्रदर्शन का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया. जिसके नीचे नीरज चोपड़ा ने उन्हें बधाई देने के साथ एक छोटा सा मैसेज भी दिया.
अरशद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट का वीडियो पोस्ट कर लिखा,
‘अल्लाह के करम और आप सब की दुआओं से 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 91.18 मीटर (वास्तव में 90.18 मीटर) की दूरी के साथ गोल्ड.’
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नीरज ने लिखा,
‘गोल्ड मेडल जीतने और 90 मीटर की दूरी क्रॉस करके गेम रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई अरशद भाई. भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए ऑल द बेस्ट.’
हालांकि अरशद की इस पोस्ट में एक मिस्टेक थी. उन्होंने इन गेम्स में 90.18 मीटर तक भाला फेंका था, जबकि कैप्शन में उन्होंने इसे 91.18 मीटर लिखा.
# नीरज और अरशद का ब्रोमांसपाकिस्तान और भारत के राजनयिक संबंध ठीक नहीं चल रहे. लेकिन नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम इससे अलग, अच्छे दोस्त हैं. नीरज और अरशद कई मौकों पर एक दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आए हैं. टोक्यो ओलंपिक्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अरशद भी नीरज की तारीफ कर चुके हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नीरज चोपड़ा चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे. जिसको लेकर अरशद ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा था,
# नीरज हो गए थे चोटिल'हम एक फैमिली का हिस्सा है. नीरज मेरे भाई हैं. मैं उनको यहां मिस कर रहा हूं. भगवान उनको अच्छा स्वास्थ्य दे. और मैं उनके खिलाफ़ जल्द ही खेल पाऊं.’
टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल और वर्ल्ड एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज Commonwealth Games 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के दौरान उनको ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने CWG से अपना नाम वापस ले लिया था.
टेबल टेनिस में शरत कमल टीम के लिए कितने मेडल्स ले आए?

