The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Nayan Mongia, Ajay Ratra and shiv sundar Das have applied for team India selector post

टीम इंडिया का चयनकर्ता बनने के लिए किस-किसने किया आवेदन?

आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर थी.

Advertisement
nayan mongia, Team india, BCCI
नयन मोंगिया और टीम इंडिया (AFP/AP)
pic
रविराज भारद्वाज
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 03:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सीनियर चयनकर्ताओं के पद (Senior Selection Panel) के लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने आवेदन किए हैं. आवेदन करने वालों में पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा जैसे नाम शामिल हैं. कुल 5 पदों के लिए आवेदन की आख़िरी तारीख 28 नवंबर थी. इन चार नामों के अलावा ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए फेवरेट माने जा रहे अजित आगरकर ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है.

अब BCCI क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों को चुनेगा जो आगे जाकर उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी. नई सिलेक्शन कमिटी का पहला प्रोजेक्ट अगले साल होने वाली श्रीलंका के खिलाफ़ सीरीज़ के लिए लिमिटेड ओवर की टीम चुनना होगा. लेकिन तब तक BCCI द्वारा बर्खास्त की गई चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति आगे का काम देखेगी.

Image embed

# Badani और Dahiya का नाम भी शामिल

ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्शन कमिटी के लिए पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी और विजय दहिया का नाम भी सामने आ रहा है. बदानी फ‍िलहाल सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ एक फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर क्षेत्र से मनिंदर सिंह, अतुल वासन निखिल चोपड़ा, अजय रात्रा और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने आवेदन किया है. 

वहीं ईस्ट ज़ोन से शिव सुंदर दास, प्रभंजन मलिक, रश्मि रंजन परिदा, शुभमय दास और सौराशीष लाहिड़ी ने आवेदन किया है. जबकि सेंट्रल जोन से अमय खुरसिया और ज्ञानेंद्र पांडे ने आवेदन किया है. नेशनल सेलेक्शन कमिटी के लिए कुल पांच पद हैं और इसका सदस्य बनने के लिए निम्न शर्तें रखी गई हैं. 

Image embed

T20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली असफलता के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी को बर्खास्त कर दिया था. इस कमिटी में चेतन शर्मा के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह थे. हरविंदर सिंह मध्य क्षेत्र से, सुनील जोशी दक्षिण क्षेत्र से और देबाशीष मोहंती पूर्वी क्षेत्र से जिम्मा संभाल रहे थे. 

रुतुराज गायकवाड़ से 7 छक्के खाने वाला गेंदबाज राहुल द्रविड़ का भरोसेमंद है

Advertisement

Advertisement

()