The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Naveen Ul Haq Reaction on fight with Virat Kohli after Amit Mishra comments on Virat vs Naveen

वो तो बस... अमित मिश्रा के कॉमेंट्स के बाद विराट से लड़ाई पर क्या बोले नवीन उल हक़?

Virat Kohli vs Naveen Ul Haq. इस लड़ाई ने IPL2023 के दौरान खूब चर्चा बटोरी थी. नवीन के टीममेट अमित मिश्रा ने इस लड़ाई को फिर चर्चा में ला दिया. और अब इस पर नवीन का भी कॉमेंट आया है.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2024, 10:18 PM IST)
Amit Mishra, Naveen Ul Haq, Virat Kohli
विराट-नवीन की लड़ाई पर बोले थे अमित मिश्रा (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमित मिश्रा. टीम इंडिया के लिए खेले दिग्गज लेग स्पिनर. मिश्रा ने हाल ही में द नोटबुक नाम के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने बहुत सी बातें कीं. लेकिन लोगों को इंट्रेस्ट आया विराट कोहली पर किए उनके कॉमेंट्स में. मिश्रा ने इस दौरान कोहली और नवीन उल हक़ के बीच हुई लड़ाई पर भी कॉमेंट किया.

और अब इस लड़ाई पर नवीन ने भी कुछ कहा है. नवीन ने अपनी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) फ़्रैंचाइज़, टेक्सस सुपर किंग्स से बात करते हुए इस लड़ाई पर कॉमेंट किया. क्या था वो कॉमेंट, बताएंगे लेकिन पहले मामला और इस पर आया मिश्रा का कॉमेंट देख लेते हैं.

यह भी पढ़ें: सेलेक्टर्स के साथ गंभीर की मीटिंग में शामिल रहे जय शाह... कप्तानी पर क्या पता चला?

IPL 2023. लखनऊ में LSG और RCB का मैच चल रहा था. इस दौरान नवीन और विराट भिड़ गए. भयंकर लड़ाई हुई. काफी कुछ कहा गया. फिर आया वनडे वर्ल्ड कप 2023. दोनों के बीच चीजें शांत हुईं. विराट ने दिल्ली में हुए इंडिया-अफ़ग़ानिस्तान मैच के दौरान बवाल खत्म किया. लेकिन मिश्रा को लगता है कि नवीन अब भी विराट का सम्मान नहीं कर पाएंगे.

मिश्रा बोले,

'सोशल मीडिया के लिए, ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है. लेकिन क्या आपको लगता है कि नवीन कभी भी विराट का सम्मान कर पाएगा? उन युवाओं का क्या, जिन्होंने एक बड़े सितारे को किसी को गालियां देते देखा.?'

मिश्रा ने ये भी कहा कि विराट ने कई लोगों को गालियां दी थीं. उन्होंने आगे कहा,

'उन्होंने मैच के दौरान हमारे प्लेयर्स को गालियां देनी शुरू कर दीं. काएल मेयर्स के साथ उनका कोई विवाद नहीं था. लेकिन उन्होंने मेयर्स को भी गालियां दीं. नवीन उल हक़ बोलिंग कर रहे थे. विराट ने उनको भी गाली दी. बहुत सारी चीजें अवॉइड की जा सकती हैं, लेकिन विराट ने ऐसा नहीं किया.'

मिश्रा की बातें खूब वायरल हुईं. और इसके बाद Texas Super Kings ने नवीन का एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में नवीन कहते सुनाई देते हैं कि ये चीजें हीट ऑफ़ द मोमेंट में हो गई थीं. और अब सब खत्म हो चुका है. नवीन कहते हैं,

'यह बस मैच के दौरान हीट ऑफ़ द मोमेंट थी और कुछ नहीं. विराट और मैं, ये भूल चुके हैं. वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हमने इसे खत्म किया, गले मिले और इससे आगे बढ़ गए. लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल चीजें चलती ही रहती हैं.'

इस लड़ाई के बाद नवीन ने बहुत दिनों तक सोशल मीडिया के जरिए विराट का मजाक बनाया था. हालांकि, उन्होंने ये सब बिना नाम लिए किया. बाद में वर्ल्ड कप के दौरान विराट से गले मिलने के बाद दोनों ही पक्षों ने इस विवाद को खत्म करने की बात कही. लेकिन मिश्रा ने इसे फिर से जिंदा कर दिया है. देखने वाली बात होग कि विराट इस पर रिएक्ट करते हैं या नहीं.

वीडियो: विराट कोहली और नवीन उल हक़ की दोस्ती पर गौतम गंभीर ने सुना दिया!

Advertisement

Advertisement

()