नवीन उल हक और कोहली की सुलह के लिए पहला हाथ किसने बढ़ाया? नवीन ने ख़ुद बताया
नवीनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो अपनी और विराट की सुलह के बारे में बता रहे हैं. बताया कि उस दिन असल में क्या हुआ था?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक इस साल भारत में चर्चित रहे. IPL के बीते सीज़न में विराट कोहली के साथ उनकी झड़प हो गई थी. बाद में सुलह भी हो गई थी. न सिर्फ दोनों गले मिले, बल्कि मुस्कुराते हुए एक दूसरे से बात करते भी दिखे. इसी से संबंधित नवीन (Navee Ul Haq) का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. उसमें वो अपनी और विराट (Virat Kohli) की सुलह के बारे में बता रहे हैं. बताया कि उस दिन क्या हुआ था.
नवीन ने बताया,
झगड़ा बढ़ा कैसे?कोहली ने बोला इसे खत्म करो और मैंने भी बोला कि हां खत्म करते हैं. हमने मजाक किया और एक दूसरे को गले लगाया. कोहली ने कहा कि अब तुम क्राउड से मेरा नाम नहीं सुनोगे. भीड़ अब तुम्हें सपोर्ट करेगी. वो तुम्हारा नाम लेगी.
IPL 2023 में 1 मई को बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मैच हुआ था. इस मैच में दोनों प्लेयर्स भिड़ गए थे. झगड़े में लखनऊ की टीम (LSG) के मेंटॉर गौतम गंभीर भी शामिल हुए थे. बात आगे बढ़ी और सोशल मीडिया तक पहुंची. दोनों प्लेयर्स की तरफ से क्रिप्टिक पोस्ट्स और स्टोरीज आईं. तब से नवीन लगातार ट्रोल्स के निशाने पर थे.
इसे लेकर ही 11 अक्टूबर वाले वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्टेडियम में आया क्राउड लगातार नवीन को ट्रोल कर रहा था. जब नवीन बैटिंग करने आए, तब भी क्राउड की तरफ से लगातार कोहली-कोहली के नारे लगाए गए. उनकी बॉलिंग के दौरान भी ऐसा ही हुआ. तब कोहली ने नॉन-स्ट्राइकर एंड से चलकर लोगों से रुकने की अपील भी की. कोहली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.
उस मैच के बाद नवीन ने कहा था,
“विराट बहुत अच्छे प्लेयर और साथ ही बेहतरीन इंसान हैं. कोहली ने मुझे कहा कि हमें उन बातों को पीछे छोड़ना चाहिए. मैंने भी उनसे कहा कि हां ये बाते खत्म हो गई हैं. मेरे और कोहली के बीच जो हुआ वह मैदान के अंदर की बात थी. मैदान के बाहर हमारे बीच कोई विवाद नहीं था. लोगों और मीडिया ने इसे बड़ा बना दिया था.”
क्राउड की तरफ से ट्रोल किए जाने को लेकर नवीन ने कहा कि वो इसके बारे में कुछ भी नहीं सोचते हैं. भीड़ जिसका नाम लेना चाहती है, उनका नाम लेती है. वो यही बोले कि ये कोहली का होमग्राउंड है और दर्शक अपनी टीम और अपने लड़के को सपोर्ट करेंगे ही.
वीडियो: विश्व कप 2023 में नवीन उल हक की किस बात में लोगों को पॉइंट नज़र आया?

