विराट कोहली बनाम सौरव गांगुली. इंडियन क्रिकेट में इस वक्त इससे बड़ी दूजी ख़बरनहीं है. बवाल की शुरुआत 8 दिसंबर को हुई. जब BCCI ने विराट कोहली से वनडे कीकप्तानी छीन ली. रोहित को T20I के साथ वनडे की कप्तानी भी मिल गई. कोहली समेत पूरीदुनिया के लिए यह शॉकिंग था. लोगों ने तमाम कयास लगाने शुरू कर दिए. बातें होनेलगीं कि विराट और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. लेकिन कुछ ही दिन में स्थिति साफहुई. तस्वीर थोड़ी और साफ होने के बाद समझ आया कि मामला कुछ और ही है. विराट कोहलीऔर रोहित नहीं, इस बार विराट कोहली और BCCI के बीच चीजें गड़बड़ हैं. क्योंकिगांगुली ने दावा किया था उन्होंने विराट से अपील की थी कि वह T20I की कप्तानी नाछोड़ें. जबकि कोहली ने ऐसी किसी भी अपील से साफ इनकार कर दिया. # Virat vs Gangulyऔर इस इनकार ने चीजें और उलझा दीं. पूर्व क्रिकेटर्स, फ़ैन्स सब इसमें कूद पड़े.बवाल ऐसा बढ़ा कि टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक सब इस टॉपिक पर ज्ञान देने लगे.कोहली की कप्तानी गए लगभग एक हफ्ता हो चुका है. बवाल अब भी शांत नहीं है. 17 दिसंबरशुक्रवार को भी यह ट्विटर पर हॉट टॉपिक बना रहा. पहले दादा फ़ैन्स ने#IndiaStandsWithDada ट्रेंड कराया और जिसके जवाब में कोहली के फ़ैन्स#WorldStandsWithKohli लेकर आ गए. दादा फ़ैन्स के हैशटैग में गांगुली की जमकर तारीफहुई. लोग गांगुली के करियर और कप्तानी से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रहे थे. इसमेंकुछ ट्वीट्स ऐसे भी थे जिनमें कोहली और गांगुली की तुलना भी की गई थी.We are, because he was 🇮🇳(INDIAN team)@BCCI@SGanguly99#NationStandsWithDadapic.twitter.com/WPjJgWO2he— R.Shetty (@DrRShetty1) December 17, 2021 दिन में काफी देर तक यह हैशटैग चला. औरफिर शाम होते-होते विराट के फ़ैन्स से रहा नहीं गया. उन्होंने दादा और उनके फ़ैन्सको जवाब देना शुरू कर दिया. इस हैशटैग पर दादा वाले से ज्यादा ट्वीट्स दिखे. विराटके फ़ैन्स ज्यादा आक्रामक थे. उन्होंने तमाम तरीकों से दादा वर्सेज कोहली की हर बहसमें कोहली को बड़ा दिखाने की पूरी कोशिश की.#WorldStandsWithKohlipic.twitter.com/C0HV7CKsiK— shivam16 || शिवम प्रिंस🇮🇳 (@shivamprince16) December 17, 2021 इन हैशटैग्समें कुछ तटस्थ व्यक्ति भी दिखे जिन्होंने दादा और विराट दोनों की तारीफ की. शामहोने तक इन हैशटैग्स पर लाखों ट्वीट्स आ चुके थे और इनमें कोहली के फ़ैन्स का शेयरबहुत ज्यादा था.