नमन ओझा. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज. नमन ओझा का इंटरनेशनल करियर बहुतअच्छा नहीं रहा. यूं तो उन्हें मौके भी कम मिले और जो मिले उनमें नमन अपनी छाप नहींछोड़ सके. लेकिन रिटायरमेंट के बाद नमन ओझा अपनी बल्लेबाजी से खूब धमाल मचा रहे हैं.इन दिनों ओमान में लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेली जा रही है. और नमन ओझा ने इंडियामहाराजा के लिए खेलते हुए वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ तूफानी शतक ठोक दिया. नमन ओझा नेमहज 69 गेंदों में 140 रन की पारी खेली. जिसमें 15 चौके और नौ छक्के शामिल है. नमनओझा ने सिर्फ 57 गेंदों का सामना करते हुए शतक लगाया. बता दें कि लेजेंड्स लीगक्रिकेट में ये किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक है. इससे पहले वर्ल्ड जायंट्स केकप्तान डैरेन सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंडियामहाराजा की तरफ से नमन ओझा और वसीम जाफर ओपनिंग करने के लिए उतरे. लेकिन शुरुआतबेहद खराब रही. महज 15 रन के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर गए. वसीम जाफर औरबद्रीनाथ खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद नमन ओझा और कप्तान मोहम्मद कैफ ने पारी कोसंभाला.Naman Ojha smashed 140 runs from 69 balls including 15 fours and 9 sixes againstWorld Giants in the Legends League cricket. pic.twitter.com/hDQaWo45az— Johns. (@CricCrazyJohns) January 22, 2022 तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजोंने 187 रन की साझेदारी की. इस दौरान नमन ओझा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 35गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. लेकिन पचासे से शतक तक पहुंचने में नमन ने सिर्फ22 गेंदों का सहारा लिया. महज 57 गेंदों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना शतकपूरा किया. शतक जड़ने के बाद भी नमन ओझा ने अपना अटैकिंग खेल जारी रखा. और 69 गेंदोंमें 140 रन की पारी खेलकर मोर्ने मोर्कल की गेंद पर आउट हुए. दूसरी ओर कप्तानमोहम्मद कैफ ने 47 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए. जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिलहै. इंडिया महाराजा ने निर्धारित 20 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए. जवाबमें वर्ल्ड जायंट्स ने तीन गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. वर्ल्ड जायंट्सकी तरफ से केविन पीटरसन ने 27 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. जिसमें दो चौके और छहछक्के शामिल थे. लेकिन महफ़िल लूटी गेंदबाज इमरान ताहिर ने.Imran Tahir ! You Beauty 🔥 52 off 19 balls 💥#Cricket #LegendsLeagueCricket@llct20 pic.twitter.com/B1Hxoz6w9p— Mustafa Abid (@mmustafa_abid) January 22, 2022 साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर नेमहज 19 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. अपनी पारी मेंइमरान ताहिर ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए. जिसमें उन्होंने मनप्रीत गोनी के एकही ओवर में तीन छक्कों की मदद से 23 रन ठोके. 140 रन की पारी खेलने वाले नमन ओझा कोप्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. बता दें कि लेजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडियामहाराजा ने दो मुकाबले खेले हैं. एक में जीत और एक में हार मिली है. अब टीम का अगलामुकाबला 24 जनवरी को एशिया लायंस से है.