The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • naman dhir reveals reason mumbai lost match against punjab kings ipl 2026

नमन धीर ने बीच मैच ही बता दिया था, क्यों हारेगी मुंबई की टीम

नमन धीर ने 50 रन बनाए. डिकॉक और नमन की साझेदारी ने मुंबई को 195 तक पहुंचा दिया. लेकिन क्या यह स्कोर जीत के लिए काफी था. इस सवाल का जवाब नमन धीर ने बीच मैच ही दे दिया.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:57 AM IST)
naman dhir, sports news, mumbai indians
नमन धीर ने अर्धशतकीय पारी खेली. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी है. 16 अप्रैल को टीम को पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए लेकिन पंजाब किंग्स ने इसे 20 ओवर से पहले ही इसे चेज कर लिया. यह मुंबई की लगातार चौथी हार थी. इस सीजन में उन्होंने केवल एक ही जीत हासिल की. कमाल की बात ये है कि मुंबई की इस हार का कारण मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने इनिंग्स ब्रेक के दौरान ही बता दिया था.

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए. इस स्कोर में क्विंटन डिकॉक और नमन धीर का अहम रोल रहा. डिकॉक ने 60 गेंद में 112 रन बनाए. इस पारी में 8 चौके और सात चौके लगाए. वहीं, नमन धीर ने 50 रन बनाए. डिकॉक और नमन की साझेदारी ने मुंबई को 195 तक पहुंचा दिया. लेकिन क्या यह स्कोर जीत के लिए काफी था. इस सवाल का जवाब नमन धीर ने बीच मैच ही दे दिया था.

नमन धीर का दावा

पहली पारी के बाद नमन धीर से उनकी पारी को लेकर बात की गई. उन्होंने यहां पिच को लेकर कहा,

यह पिच पिछले मैैच के मुकाबले काफी स्लो थी. इस पर बाउंस अच्छा नहीं था, जैसा कि आमतौर पर वानखेड़े की पिच पर देखने को मिलता है. हमने 20 रन कम बनाए हैं, हम अपने बॉलर्स  को बैक कर रहे हैं कि वह इस टोटल को डिफेंड कर लेंगे.

यह भी पढ़ें- श्रेयस का अविश्वसनीय कैच! रोहित और सूर्या का रिएक्शन ही सब बता रहा है

पंजाब किंग्स का शानदार चेज

नमन ने जो बात कही वही सही साबित हुई. टीम का बनाया गया 195 का स्कोर बहुत छोटा साबित हुआ. पंजाब किंग्स ने जिस तरह इस चेज उनके सामने हर लक्ष्य छोटा ही लग रहा था.   पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की. प्रभसिमन सिंह की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर फिर रंग में दिखे. उन्होंने 35 गेंद में 66 रन बनाए. इस पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल थे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई. इसकी बदौलत 16.3 ओवर में टीम तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही.

वीडियो: जॉश हेजलवुड ने LSG की बैटिंग को कैसे ध्वस्त कर दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()