The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • mumbai indians update on Hardik Pandya after alone practice video viral

हार्दिक पंड्या और MI के बीच सब ठीक नहीं! सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने मुंबई को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है. इस मैच में Hardik Pandya नहीं खेले. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे. मुंबई को 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (अपडेटेड: 13 मई 2026, 12:26 AM IST)
hardik pandya, sports news, ipl 2026
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल रहे हैं. (Photo-Pti)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? टीम का कहना है कि यह खिलाड़ी पीठ में ऐंठन के कारण मैच नहीं खेल पा रहा है. वहीं, दूसरी ओर खुद हार्दिक ने प्रैक्टिस करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसके बाद से टीम के साथ उनके तनाव की चर्चा होने लगी. इस बीच, टीम की ओर से साफ कर दिया है कि हार्दिक पंड्या की वापसी जल्दी नहीं होने वाली है.

हार्दिक टीम के साथ नहीं कर रहे हैं ट्रैवल

हार्दिक पंड्या टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. वह अहदाबाद में हैं और वहीं अभ्यास कर कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि हार्दिक यह दिखाना चाह रहे हैं कि वह फिट हैं. जबकि टीम उन्हें चोटिल बता रही है. यह सब सोशल मीडिया पर कही गई बातें हैं. लेकिन, अब मुंबई इंडियंस ने भी उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया है.

यह भी पढ़ें- बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान, बांग्लादेश से हार के बाद फिर ड्रामा शुरू! 

बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने मुंबई को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है. इस मैच में पंड्या नहीं खेले. इससे पहले, वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे. मुंबई को 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है. इस मैच में हार्दिक की खेलने की उम्मीद बहुत कम है. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस की ओर कॉर्बि‍न बॉश आए. उन्होंने यहां हार्दिक को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि टीम हार्दिक को मिस करती है, लेकिन क्रिकेट जारी रहता है.  

हार्दिक को मिस कर रही है टीम

बॉश ने हार्दिक के बिना मैच खेलने के सवाल पर कहा,

बेशक यह मुश्किल है. हार्दिक सिर्फ लीडर ही नहीं बल्कि एक शानदार क्रिकेटर भी हैं. मैदान पर हमें उनकी कमी खलती है.

हार्दिक की फिटनेस अपडेट को लेकर बॉश ने कहा,

मुझे यकीन है कि जो लोग फैसले कर रहे हैं और जो लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं, वे उनके और टीम के लिए बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. यह मुश्किल रहा है, लेकिन साथ ही खेल आगे बढ़ता है और हमें अब भी क्रिकेट खेलना है.

सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं कप्तानी

पंड्या की गैरमौजूदगी में तीन मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली और गुरुवार को सेशन में चौथी बार टीम की अगुआई करने की उम्मीद है. हालांकि, अब तक वो भी धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं.   अगर वो नहीं लौटे तो तिलक वर्मा भी कप्तानी कर सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम 10 टीम की तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है. ऑलराउंडर बॉश को लगता है कि इस सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का एक ही कारण है. टीम ऑलराउंड प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसी कारण प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई.

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()