The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mumbai Indians Tim David took four catches and did one runout in SRHvsMI IPL2023

मुंबई के इस लड़के ने एक भी गेंद नहीं फेंकी और आधी टीम को आउट कर दिया

टिम डेविड ने कमाल ही कर दिया.

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023, 01:18 AM IST)
Tim David brilliant in field vs SRH
टिम डेविड ने मुंबई की मौज कर दी (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आपने कभी क्रिकेट खेला है? खेला होगा तो जानते ही होंगे कि किसी प्लेयर से सिर्फ़ फील्डिंग कराना कितना बड़ा गुनाह है. बैटिंग और बोलिंग ना मिले, तो यहां विद्रोह हो जाता है. विद्रोह तो खैर ऐसे प्लेयर्स भी कर देते हैं जो कम गेंदें खेल पाएं. लेकिन बड़े लेवल की क्रिकेट में फील्डिंग का बड़ा महत्व है.

और यहां कई दफा सिर्फ फील्डिंग से गेम भी पलटा जाता है. एबी डी विलियर्स का वो क़िस्सा तो सभी जानते ही हैं. एक बार वह सिर्फ फील्डिंग करके मैन ऑफ द मैच बन गए थे. और 18 अप्रैल, मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भी ऐसा ही कुछ होते-होते रह गया.

# Tim David Fielding

यहां टिम डेविड ने ऐसी जबर फील्डिंग कर डाली, कि लोग देखते ही रह गए. भाई ने चार कैच लेने के बाद एक रनआउट भी कर डाला. वो भी डायरेक्ट हिट मार. चलिए, एक-एक कर बताते हैं. सबसे पहले तो डेविड ने अभिषेक शर्मा को निपटाया.

दसवें ओर की पहली गेंद. पीयूष चावला ने रॉन्ग-वन फेंकी. अभिषेक इसे समझ भी गए. लेकिन शॉट में बहुत पावर नहीं झोंक पाए. वह कवर के ऊपर से मारना चाहते थे. लेकिन गेंद इतनी घूमी नहीं. बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया. और लॉन्ग ऑफ पर खड़े डेविड ने इसे आसान कैच में बदल दिया.

अगला नंबर हेनरिख क्लासेन का. चौदहवें ओवर की आखिरी गेंद. क्लासेन इस ओवर में लगातार दो चौके और दो छक्के मार चुके थे. इस गेंद को भी उन्होंने उड़ाना चाहा. लेकिन ये रॉन्ग वन उनके बल्ले के टो एंड पर लगी. डेविड अपनी बाईं ओर भगे और एक आसान सा कैच ले लिया. क्लासेन 16 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए.

अगला नंबर मयंक अग्रवाल का. ये जनाब बड़ी देर से टिके थे. लेकिन पंद्रहवें ओवर में उनका धैर्य भी जवाब दे गया. ओवर की पांचवीं गेंद राइली मेरेडिथ ने फेंकी. यॉर्कर डालना चाहते थे, लेकिन चूक गए. इस लो फुलटॉस की पोजिशनिंग लेकिन सही हुई और मयंक इसे उड़ा नहीं पाए. लॉन्ग ऑन पर खड़े डेविड ने एक आसान कैच पकड़, उन्हें वापस भेजा.

अब बारी मार्को येनसन की.मेरेडिथ की ये गेंद शॉर्ट और स्लो थी. येनसन ने इसे मारा और गेंद लॉन्ग ऑन पर खड़ी हो गई. ये डेविड का चौथा कैच था. इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को रनआउट भी किया. 18वां ओवर. पांचवीं गेंद. बेरनडॉफ़ की इस यॉर्कर गेंद को सुंदर ने मिड ऑफ की ओर खेला. दौड़े. सिंगल आसान था. लेकिन हो नहीं पाया. डेविड ने तड़ से गेंद उठाई, धड़ से थ्रो मारा और स्टंप उड़ गया. इन सबके बीच लेजी लैड सुंदर एकदम आराम से दौड़ते पकड़े गए. डाइव वगैरह छोड़ दीजिए. बंदे ने अपना हाथ भी पूरा नहीं स्ट्रेच किया.

मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 192 रन बनाए थे. हैदराबाद वाले 178 पर ऑलआउट हो गए. मुंबई ने मैच अपने नाम कर लिया.

वीडियो: RCB के फाफ की वायरल फोटो, टैटू का मतलब जान लीजिए!

Advertisement

Advertisement

()