रोहित को नहीं पहचान सकीं नीता अंबानी? मुंबई इंडियंस की ओनर के रिएक्शन का वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस ने ओनर Nita Ambani का स्क्वॉड से मिलने वाला एक वीडियो जारी किया है. इसमें नीता का MI के पूर्व कप्तान Rohit Sharma को लेकर रिएक्शन वायरल हो रहा है.

मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को देखकर चौंक गई हैं. इस पर रोहित मुस्कुराते हुए रिएक्ट करते हैं. नीता इस दौरान रोहित की फिटनेस की तारीफ भी करती हैं.
वीडियो में क्या दिखा?कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले MI की ओर से ये वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें नीता रोहित को देखकर मुस्कुराते हुए कहती हैं,
माई गॉड, रोहित, मैं तो आपको पहचान ही नहीं सकी! आप तो एक यंग लड़के की तरह दिख रहे हो.
इस पर रोहित के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
दरअसल, ये इंटरैक्शन मुंबई इंडियंस के कैंप का है, जहां वो प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के साथ समय बताती नज़र आती हैं. इसी वीडियो में वो एक फैमिली मेंबर को पोलार्ड को ‘पोली काका’ बताकर इंट्रोड्यूस करती भी दिख रही हैं. इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 में ये चार टीमें प्लेऑफ का कटा सकती हैं टिकट! क्या RCB बचा सकेगी खिताब?
रोहित का ट्रांसफॉर्मेशन कोई इत्तेफाक नहींटीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन कोई इत्तेफाक नहीं है. 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. 38 साल के इस खिलाड़ी का लक्ष्य बहुत क्लीयर है 2027 ODI वर्ल्ड कप.
2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद में हुए हार्टब्रेक को रोहित अब तक नहीं भूल पाए हैं. यही कारण है कि रोहित खुद को अंतिम मौका देना चाहते हैं. ODI क्रिकेट में उनका हालिया फॉर्म भी उनके इंटेंट को दर्शा रहा है. पिछले 14 मुकाबलों में रोहित ने 50 के औसत से 650 रन बनाए हैं. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मैच विनिंग पारी भी शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी के दौरान रोहित काफी फुर्तीले नज़र आए. इस दौरान 3 मुकाबलों में उन्होंने 202 रन बनाए. इसमें सिडनी में 121 रन की पारी भी शामिल रही. उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.
IPL में यादगार बनाना चाहेंगे ये सीजनइंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. लेकिन, IPL में पिछले कुछ सालों में वो कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सके हैं. हालांकि, इस सीजन वो इसे भी जरूर बदलना चाहेंगे. 272 मुकाबलों में 7046 रनों के साथ वो IPL के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर्स में शामिल हैं. हालांकि, कंसिस्टेंसी उनके लिए एक समस्या रही है. उन्होंने अंतिम बार IPL में 450 से ज्यादा रन 2016 सीजन में बनाया था. वो पिछले 9 सीजन में सिर्फ 3 बार 400 का आंकड़ा पार कर सके हैं. पिछले सीजन रोहित ने 418 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 के आसपास रहा था. हालांकि, इस दौरान वो कुछ पारियों में ही अपने पुराने रंग में दिखे थे.
फिटनेस पर इतना काम करने के बाद रोहित यही चाहेंगे कि मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन को वो यादगार बना दें. 2027 के ODI वर्ल्ड कप के टारगेट को देखते हुए भी उनकी फॉर्म इस सीजन बहुत मायने रखेगी. क्योंकि अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं. फ्रैंचाइजी भी उनसे एक यादगार सीजन की उम्मीद करेगी.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

.webp?width=60)
