हार्दिक पंड्या कहां है? हार्दिक पंड्या कब खेलेंगे? ये सवाल पिछले दो मैचों सेमुंबई इंडियंस के फै़न्स के जहन में है. मुंबई के लिए UAE लेग अब तक कुछ ठीक नहींरहा है. टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में उन्हें करारीशिकस्त मिली है. चेन्नई के खिलाफ मुंबई को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा. जबकिकोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आठ विकेट से मात दी. लगातार दो हार झेलने के बाद अबहार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पर खड़े होते सवाल बड़े होने लगे हैं. और इन्हीं सबकेबीच इन सवालों का जवाब भी आ गया है. मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने पंड्या कीइंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है. शेन बॉन्ड ने कहा, 'हार्दिक पंड्या बढ़िया ट्रेनिंग कररहे हैं. उन्होंने अच्छी ट्रेनिंग की और लगभग फिट हो चुके हैं. हम लोग स्पष्ट रूपसे टीम इंडिया के साथ अपनी टीम की जरूरतों को संतुलित कर रहे हैं. यह फ्रेंचाइजीवास्तव में अपने खिलाड़ियों का खूब ख्याल रखती है. उम्मीद है कि हार्दिक पंड्या अगलेमैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे.' बता दें कि हार्दिक पंड्या के साथ फिटनेस कीसमस्या लंबे वक्त से रही है. पीठ की सर्जरी के बाद पंड्या पूरी तरह से उबर नहीं सकेहैं. हालांकि, साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के इस ऑलराउंडर नेलिमिटेड ओवर सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था. तीन वनडे मैचों में उन्होंने 105 कीएवरेज से 210 रन बनाए थे. जबकि सिडनी T20 मैच में महज 22 गेंदों में 42 रन ठोककरटीम इंडिया को जीत दिलाई थी. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह फ्लॉपरहे, और पूरी तरह से फिट भी नहीं दिखे.Hello Abu Dhabi It’s been a while pic.twitter.com/xMb9aoH1lD— hardik pandya (@hardikpandya7) September 3, 2021 हार्दिक पंड्या को लेकर शेनबॉन्ड ने आगे कहा, 'यहां कोई सख्त निर्देश नहीं है. आपके पास हर खिलाड़ी कीज़िम्मेदारी है. आपको हर खिलाड़ी को देखना होता है. सब कुछ बैलेंस रखना होता है. औरये भी देखना होता है कि खिलाड़ी क्या चाहता है. हमारी फ्रेंचाइजी हर खिलाड़ी कीदेखभाल करती है. किसी के पीछे भागने का कोई मतलब नहीं बनता. आप नहीं चाहेंगे किहार्दिक पंड्या फिर से चोटिल हों. और पूरे टूर्नामेंट के लिए ही बाहर हो जाएं, जहांहमारी जीत के चांसेज है.'MumbaiShane Bond with an important update on Hardik’s fitness.#OneFamily#MumbaiIndians #IPL2021 @hardikpandya7 @ShaneBond27 pic.twitter.com/McUxJWOriq —Mumbai Indians (@mipaltan) September 24, 2021 बता दें कि हार्दिक पंड्या ने UAEलेग से पहले मुंबई इंडियंस के लिए सात मुकाबले खेले थे. और महज 52 रन का योगदान हीदे सके. जबकि इस सीजन उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई इससमय आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है. बाकी टीमें अच्छा कर रही है. इसलिए MI परप्लेऑफ से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है.