The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • mukesh kumar one over two wickets mumbai indian riyan rickleton tilak varma

दिल्ली कैपिटल्स के इस बॉलर ने एक ही ओवर में MI की बैटिंग को फंसाया, दो बड़े विकेट झटके

मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में दो ऐसे खिलाड़ियों को आउट किया जो कि T20 वर्ल्ड कप खेलकर लौटे हैं.

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:35 PM IST)
mukesh kumar, ipl 2026, dc vs mi
मुकेश ने अपने तीन ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का 8वां मैच. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बॉलर्स ने मुबंई इंडियंस (MI) की बैटिंग को एक तरह से फ्रीज कर दिया. खासकर पेसर मुकेश कुमार ने. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुकेश ने एक ही ओवर में मुंबई की बैटिंग को दो बड़े झटके दिए. पेसर ने दो ऐसे खिलाड़ियों को आउट किया जो T20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेले थे. 

मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीता और मुंबई को बैटिंग के लिए बुलाया. पहला ओवर करने की जिम्मेदारी मुकेश कुमार को दी गई. पहली गेंद पर रियान रिकलटन ने चौका लगाया. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर रिकलटन ने एक और चौका मार दिया. दूसरे ओवर में लुंगी निगीदी ने भी 10 रन दे दिए.

एक ओवर में झटके 2 विकेट

लेकिन मुकेश कुमार ने अपने अगले ओवर में गजब का कमबैक किया. उन्होंने रिकलटन के दो चौकों का हिसाब बराबर कर लिया. पहली दो गेंदों पर रिकल्टन कोई रन नहीं बना पाए. ओवर की तीसरी बॉल पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गे. गेंद की लेंथ ऐसी थी कि रिकल्टन फंस गए. गेंद हवा में उठ गई. और मिड ऑफ पर खड़े अक्षर पटेल ने कैच ले लिया. वो 11 गेंदों में 9 बनाकर आउट हो गए.   

यह भी पढ़ें- 'गेंद बल्ले पर नहीं आई,' संजू के बचाव में CSK के हेड कोच प्लेमिंग बोले- ‘टेंशन की बात नहीं है’

तिलक वर्मा को भी चलता किया

अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने पहली बॉल डॉट कराई. और अगली बॉल करीब 115 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी, जिसमें तिलक फंस गए. वह गेंद थोड़ा पहले खेल गए, और बॉल सीधा मुकेश की तरफ गई. मुकेश ने फॉलोथ्रू में आसान सा कैच लेकर उन्हें आउट कर दिया. मुकेश ने अपने तीन ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए.

तिलक मैच में कोई रन नहीं बना सके. तिलक वर्मा के सामने मुकेश कुमार का रिकॉर्ड भी दमदार रहा है. IPL में 5 बार दोनों एक-दूसरे के सामने आए हैं. मुकेश के खिलाफ तिलक सिर्फ 26 रन ही बना सके हैं. वो 4 बार आउट भी हुए हैं. 

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में अपने रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या के बिना खेल रही है. हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने टीम के पिछले दो ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था. MI की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी. सूर्यकुमार यादव ने 36 बॉल में 51 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 35 और आखिर में नमन धीर ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए.

वीडियो: श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अपने बोर्ड से भिड़े, IPL 2026 के लिए पहुंचे कोर्ट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()